Sun Feb 15, 2026 | Updated 09:52 AM IST
 aaj ka dhanu rashifal 21 january 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 21January 2026: आज धनु राशि के लोग जो छुएंगे वो सोना बन जाएगा, पढ़ें कैसा रहेगा दिन

21 जनवरी 2026 को धनु राशि की महिलाओं के लिए दिन योजनाओं और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में स्पष्टता रखें, करियर में नई संभावनाएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, खर्चों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में जांघ और कमर की परेशानी हो सकती है, हल्की एक्सरसाइज फायदेमंद रहेगी। आज बिना तैयारी के जोखिम से बचें।
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 07:17 IST

Sagittarius Horoscope Today, 21 January 2026:  बुधवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए प्लानिंग्स और उम्मीदों से भरा हुआ है। आज आप आगे बढ़ने, कुछ नया करने और खुद को साबित करने के मूड में रहेंगी। चंद्रमा की स्थिति आपको कॉन्फिडेंस दे रही है, साथ ही आज के दिन आपका  सोचने से कोई भी काम नहीं बनेगा आज के दिन काम करने से ही काम बनेगा । आज आप जो भी प्लान बनाएं उसे सबके साथ अवश्य शेयर करें । बिना तैयारी किया गया रिस्क आज भारी पड़ सकता है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन के मामलो में आज धनु राशि की महिलाओं को क्लैरिटी रखनी होगी। आप खुलकर अपनी बात कहना चाहेंगी, लेकिन सामने वाला हर बात को उसी भावना से नहीं समझ पाएगा। विवाहित महिलाओं को आज पति के काम या समय की कमी को लेकर असंतोष हो सकता है। आज के दिन ताना या शिकायत करने से रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी ऐसे व्यक्ति से बातचीत हो सकती है जो विचारों से प्रभावित करे, आज जल्दी विश्वास करने से बचें।
उपाय: आज केले के पेड़ पर जल अर्पित करें और पीले फूल चढ़ाएं।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं के लिए दिन पॉसिबिलिटीज से भरा है। आज आपको कोई नया ऑफर, नई ज़िम्मेदारी या भविष्य से जुड़ी चर्चा हो सकती है। जो महिलाएं शिक्षा, ट्रैवल, कंसल्टिंग या ट्रेनिंग से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन खास साबित हो सकता है। बिज़नेस कर रही महिलाओं को आज विस्तार की योजना बनानी चाहिए, लेकिन पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी ज़रूरी है। आज किसी सीनियर या एक्सपीरियंस्ड व्यक्ति की सलाह काम आएगी।
उपाय: काम पर निकलने से पहले पीले कपड़े पहनें या हल्दी का तिलक लगाएं।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक रूप से आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए सामान्य है।आज आपकी इनकम ठीक रहेगी, लेकिन खर्च भी साथ-साथ चलेंगे। आज किसी ट्रैवल, कोर्स या बच्चों से जुड़े खर्च की संभावना है। आज इन्वेस्टमेंट के मामले में आज लंबी अवधि की सोच फायदेमंद रहेगी। जल्द मुनाफे के लालच में किया गया इन्वेस्ट नुकसान दे सकता है। आज आपको पुराने उधार या लेन-देन को लेकर आज सावधानी रखनी चाहिए।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद छात्र को किताब या स्टेशनरी दान करें।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को जांघ, कमर और मांसपेशियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज के दिन आपको ज़्यादा भागदौड़ या गलत पॉश्चर थकान बढ़ा सकता है। आज आपको पानी कम पीने से कमजोरी महसूस हो सकती है। आज के दिन आप को हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग आज फायदेमंद रहेगी। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगी, बस शरीर के संकेतों को नज़रअंदाज़ न करें।
उपाय: रात को सोने से पहले तांबे के गिलास में रखा पानी पिएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;