Sun Feb 15, 2026 | Updated 05:42 PM IST
dhanu rashifal 21 december 2025

Aaj Ka Dhanu Rashifal 21 December 2025: आज आपका आत्मविश्वास रहेगा सातवें आसमान पर! नया काम शुरू करने का शुभ दिन, पढ़ें कैसा रहेगा राशिफल

आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए आत्ममंथन और आत्मविश्वास, दोनों का मेल लेकर आया है। बीते अनुभव, अधूरे काम और पुराने रिश्ते आज फिर सामने आ सकते हैं, लेकिन सही सोच और संतुलन से आप दिन को अपने पक्ष में मोड़ सकती हैं।
Astrozindagi
Updated:- 2025-12-21, 07:32 IST

Dhanu Dainik Rashifal, 21 December 2025: शुक्ल प्रतिपदा, चंद्र दर्शन और वर्ष का सबसे छोटा दिन—इन खगोलीय स्थितियों का संयुक्त प्रभाव आज धनु राशि की महिलाओं को बीते मामलों की ओर खींच सकता है। किसी अधूरे संवाद या अधूरे काम का परिणाम सामने आ सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाएं आज किसी पुराने रिश्ते से जुड़ी कोई बात जानकर चौंक सकती हैं। वर्ष का सबसे छोटा दिन संबंधों में दूरी और चुप्पी को बढ़ा सकता है। जो बातें पहले कभी साफ़ नहीं हुई थीं, उनका असर आज के व्यवहार पर दिख सकता है। किसी पुराने मैसेज या कॉल का जवाब अचानक आ सकता है, लेकिन उससे स्थिति स्पष्ट नहीं होगी। एकतरफ़ा उम्मीदें निराशा ला सकती हैं, इसलिए किसी ठोस पहल से फिलहाल बचें।
उपाय: इत्र मिलाकर चावल के सात दाने चंद्रमा को अर्पित करें।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाएं आज कार्यक्षेत्र में किसी तकनीकी गड़बड़ी या फॉलोअप की अनदेखी से परेशानी झेल सकती हैं। चंद्र दर्शन का असर फ़ैसलों में टकराव ला सकता है, जिससे दिमाग दो दिशाओं में बंट सकता है। किसी प्रेज़ेंटेशन या रिपोर्ट में आखिरी क्षणों पर बदलाव करने की ज़रूरत पड़ेगी। वरिष्ठों की उम्मीदें कुछ ज़्यादा हो सकती हैं, लेकिन आपको तैयारी अधूरी लगेगी। टीम से सहयोग सीमित रहेगा, और आप पर ज़्यादा दवाब आ सकता है।
उपाय: नीम की सात पत्तियां पानी में डालकर स्नान करें।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाएं आज लंबे समय से अटके किसी भुगतान से राहत पा सकती हैं। शुक्ल प्रतिपदा की शुभता कुछ पुराने नुकसान की भरपाई कराने का संकेत दे सकती है। कोई पुराना निवेश अब लाभ देना शुरू कर सकता है, लेकिन इस लाभ को तुरंत खर्च करने की बजाय सुरक्षित रखना समझदारी होगी। ऑनलाइन खरीदारी करते समय कुछ नया ट्राई करने की सोचेंगी लेकिन आखिरी वक्त में मन बदल सकता है। उधारी लौटाने का मन बनेगा।
उपाय: तांबे के लोटे में गुलाब की पंखुड़ियां डालकर दक्षिण दिशा में रखें।

इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव राशिफल

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाएं आज गर्दन में अकड़न जैसी शिकायत से परेशान हो सकती हैं। वर्ष का सबसे छोटा दिन शरीर को सुस्त बना सकता है, जिससे दिन भर किसी भी कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। शुक्ल प्रतिपदा यदि कोई नया फिटनेस प्लान शुरू करना चाहें, तो पहले दिन से ही नियमबद्ध रहना मुश्किल होगा। देर शाम भारी भोजन से बचें और पानी की मात्रा पर विशेष ध्यान दें। स्क्रिन टाइम नियंत्रित रखना बेहद ज़रूरी है।
उपाय: सरसों के तेल में सेंधा नमक डालकर नहाने से पहले शरीर पर लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;