aaj ka dhanu rashifal 20 september 2025 sagittarius

Aaj Ka Dhanu Rashifal 20 September 2025: आसपास के लोगों से बातचीत देगी नए नजरिए और समाधान, पढ़ें कैसा रहेगा धनु राशि का दिन

आज का दिन आपके लिए सीख और नए नजरिए लेकर आ रहा है। थोड़ी भागदौड़ के बाद दोपहर से हालात आपके पक्ष में मुड़ेंगे। लोगों से बातचीत करने से आपको समस्याओं के हल और नए अवसर मिल सकते हैं।
Astrozindagi
Updated:- 2025-09-20, 07:45 IST

Dhanu Dainik Rashifal, 20 September 2025: चंद्रमा आज सिंह राशि में है और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहा है। चतुर्दशी तिथि और साध्य योग का मेल आपके दिन को खास बना सकता है। जिन बातों को आप अब तक नजरअंदाज कर रही थीं, आज वे आपके सामने नए रूप में आ सकती हैं। दिन के पहले हिस्से में थोड़ी भागदौड़ हो सकती है लेकिन दोपहर के बाद चीजें आपके पक्ष में मुड़ती नजर आएंगी। अपने आसपास के लोगों से बात करें, उनकी सोच आपको नए नजरिए दे सकती है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाएं आज अपने बच्चों से जुड़ी किसी खुशखबरी या उपलब्धि से गदगद हो सकती हैं। किसी पुराने गिले-शिकवे को खत्म करने का सही समय है। जिन रिश्तों में लंबे समय से बात नहीं हो रही थी, वहां से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं तो किसी पुराने जानने वाले से बात दोबारा शुरू हो सकती है, लेकिन जल्दबाजी न करें। घर के बुज़ुर्गों की सलाह आज आपके काम आएगी और मन को सुकून देगी। बच्चों से जुड़ी कोई छोटी यात्रा भी संभव है।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

काम के मामले में आज थोड़ा संभलकर चलें। कोई आपकी बातों को गलत समझ सकता है, खासकर वर्कप्लेस पर। अगर आप किसी प्रोजेक्ट पर लीड कर रही हैं तो दूसरों की राय को इग्नोर न करें। किसी सीनियर से सलाह लेने में हिचक न दिखाएं, वरना एक छोटी गलती बड़ी बन सकती है। जिन महिलाएं घर से काम करती हैं, उन्हें आज कोई डिस्टर्ब कर सकता है, बेहतर होगा कि काम के वक्त फोन और बातचीत से दूरी बनाकर रखें। नौकरी में बदलाव की सोचने वालों के लिए फिलहाल समय सही नहीं है।

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

आज हेल्थ को लेकर धनु राशि की महिलाएं ध्यान रखें कि आंखों से जुड़ी परेशानी उभर सकती है। कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर लगातार काम करने से आंखें थक सकती हैं या जलन हो सकती है। अगर चश्मा पहनती हैं, तो उसकी सफाई जरूर करें और पावर दोबारा चेक करवा लें। आज बहुत देर तक तेज रोशनी में काम न करें और समय-समय पर आंखों को ठंडे पानी से धोएं। 

इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव राशिफल

इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक तौर पर धनु राशि की महिलाएं आज थोड़ा संतुलन बनाकर चलें। अनावश्यक शॉपिंग से खुद को रोकना जरूरी है, वरना महीने के अंत तक परेशानी बढ़ सकती है। घर के किसी सदस्य की हेल्थ पर खर्च हो सकता है, इसलिए पहले से ही तैयारी रखें। किसी पुराने जानने वाले से फाइनेंशियल मदद मिलने की संभावना है लेकिन उसके भरोसे न बैठें। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन ठीक है, लेकिन तुरंत फायदा सोचकर पैसे न लगाएं। 

आज धनु राशि के उपाय (Sagittarius Remedies Today)

आज अगर मन बार-बार भटक रहा है तो दोपहर से पहले मंदिर में जाकर दीपक जलाएं। नीला रंग आज आपके लिए शुभ है और लकी नंबर रहेगा 6। कोशिश करें कि आज नीला रूमाल या पेन अपने पास रखें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;