Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:22 AM IST
aaj ka dhanu rashifal 20 january 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 20 January 2026: पराक्रम के बल से आज धनु राशि के बनेंगे सभी काम, पढ़ें कैसा रहेगा दिन

धनु राशि की महिलाओं के लिए 20 जनवरी 2026 का दिन आत्मविश्वास और संचार से भरपूर रहेगा। चंद्रमा और शुक्र की युति से व्यक्तित्व में आकर्षण और साहस बढ़ेगा। आज आप अपनी बातों से दूसरों का दिल जीतेंगी और सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगी। प्रेम जीवन में खुलकर अभिव्यक्ति होगी, करियर में मार्केटिंग कौशल चमकेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, पर गैजेट्स पर खर्च संभव है। स्वास्थ्य में गले और कंधों का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 07:02 IST

Sagittarius Horoscope Today, 20 January 2026: आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन का है। आज चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि  में प्रवेश कर चुके हैं। तीसरे भाव में चंद्रमा और शुक्र की युति आपके व्यक्तित्व में एक गजब का अट्रैक्शन  और साहस भरेगी। आज आप अपनी बातों से किसी का भी दिल जीत लेंगी। जो काम कल तक आपको मुश्किल लग रहे थे, आज आप उन्हें चुटकियों में निपटाने का हौसला रखेंगी। आज आप सामाजिक रूप से बहुत एक्टिव रहेंगी और सोशल मीडिया या फोन पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आलस्य त्यागकर एक्टिव रहने का दिन है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन लव लाइफ में खुलकर जीने का है। तीसरे भाव का चंद्रमा और शुक्र आपको बहुत ही रोमांटिक और एक्सप्रेसिव बना रहा है। आज आप अपने दिल की बात पार्टनर से बिना किसी झिझक के कह देंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आज सोशल मीडिया या किसी यात्रा के दौरान कोई दिलचस्प व्यक्ति आपके जीवन में आ सकता है। विवाहित महिलाओं के लिए आज पति के साथ किसी शॉर्ट ट्रिप या लॉन्ग ड्राइव पर जाने का योग बन रहा है। आज रिश्तों में दोस्ती का भाव प्रधान रहेगा।
उपाय: आज भगवान विष्णु या कृष्ण जी को पीले कनेर के फूल अर्पित करें।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

करियर के मामलो पर आज धनु राशि की महिलाओं की मार्केटिंग स्किल्स कमाल करेंगी। अगर आप सेल्स, मीडिया, लेखन, पत्रकारिता या शिक्षण के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छ रहने वाला है। तीसरे भाव का चंद्रमा आपके कॉन्टेक्ट्स को बढ़ाएगा। आज आपकी प्रेजेंटेशन और लॉजिक्स से दूसरे लोग भी सहमत हो जाएंगे। नौकरी कर रही महिलाओं को आज काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, आज नए वेंचर शुरू करने के लिए एनर्जी बहुत अच्छी है।
उपाय: आज अपने सीधे हाथ की कलाई पर पीला धागा बांधें।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन धनु राशि की महिलाओं को आय और खर्च के बरावर ही है। आपकी राशि के दूसरे भाव में उच्च का मंगल और सूर्य विराजमान हैं, जो मनी फ्लो को तेज करेंगे। पैतृक संपत्ति या परिवार के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। लेकिन तीसरे भाव का चंद्रमा आज आपको गैजेट्स, मोबाइल या संचार साधनों पर खर्च करवा सकता है। आज भाई-बहनों की मदद के लिए भी आपको अपने बजट का ध्यान रखना है। आज इन्वेस्टमेंट करते समय सावधानी रखें और बड़ों की सलाह लें।
उपाय: आज किसी मंदिर में चने की दाल और गुड़ का दान करें।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को गले और कंधों का ध्यान रखना होगा। तीसरा भाव कंधों और हाथों का होता है, इसलिए आज भारी वजन उठाने से बचें, नसों में खिंचाव आ सकता है। दूसरे भाव में सूर्य-मंगल होने के कारण आज आपको दांत दर्द या गले में खराश की समस्या हो सकती है। आज ठंडा पानी पीने से पूरी तरह परहेज करें और गुनगुने पानी का सेवन करें।
उपाय: आज माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाकर ही घर से निकलें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;