Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
aaj ka dhanu rashifal 19 january 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 19 January 2026: आज धनु राशि को होगा धन लाभ; लेकिन वाणी पर रखें कंट्रोल, पढ़ें कैसा बितेगा दिन

धनु राशि की महिलाओं के लिए 19 जनवरी 2026 का दिन आर्थिक और पारिवारिक रूप से महत्वपूर्ण है। चंद्रमा के मकर राशि में गोचर से धन लाभ और बचत पर ध्यान रहेगा। वाणी में कठोरता से बचें, प्रिय बोलने का प्रयास करें। करियर में बैंकिंग, फाइनेंस से जुड़ी महिलाओं को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में आर्थिक सुरक्षा पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य में दांत और पाचन का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 18:34 IST

Sagittarius Horoscope Today, 19 January 2026: दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है, जो आपकी राशि से दूसरे भाव धन और वाणी का भाव का है। आज आपका पूरा ध्यान सेविंग्स और परिवार पर रहेगा। आज आप अपनी बातों को बहुत तोल-मोल कर रखेंगी, लेकिन मकर राशि का प्रभाव आपकी वाणी में थोड़ी कठोरता या रूखापन ला सकता है। आज आप सच बोलने के चक्कर में किसी का दिल दुखा सकती हैं, इसलिए आज सत्य के साथ 'प्रिय' बोलना भी ज़रूरी है। घर में किसी मांगलिक कार्य या गेट-टुगेदर की योजना बन सकती है।छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दूसरे भाव का चंद्रमा बताता है कि आज आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य की आर्थिक सुरक्षा या परिवार को लेकर चर्चा कर सकती हैं। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज अपने पार्टनर से बात करते समय अपनी टोन पर ध्यान देना होगा, वरना छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है। जो महिलाएं विवाहित हैं, उनके ससुराल पक्ष से आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय - आज भगवान विष्णु या कृष्ण जी को पीला फूल अर्पित करें।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

करियर के मामलो पर आज का दिन उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है जो बैंकिंग, फाइनेंस, टीचिंग या वकालत के क्षेत्र में हैं। आपकी तार्किक क्षमता और बोलने की कला आज आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान दिलाएगी। आज आप ऑफिस में किसी मीटिंग के दौरान अपनी बात बहुत प्रभावशाली तरीके से रखेंगी। अगर आप फैमिली बिजनेस से जुड़ी हैं, तो आज बेनिफिट्स बढ़ने के प्रबल योग हैं। आज नए प्रोजेक्ट शुरू करने के बजाय पुराने कार्यों को समेटनेन पर ध्यान दें।
उपाय - आज अपने माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाकर घर से निकलें।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी शुभ है। चंद्रमा का धन भाव में होना आर्थिक स्थिति को मजबूती देता है। आज रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या आय का कोई नया स्रोत सामने आ सकता है। आज आप गहनों या फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी सुरक्षित जगहों पर इन्वेस्ट करने का मन बना सकती हैं। आज हाथ में पैसा टिकेगा और आप फिजूलखर्ची से खुद को बचाने में सफल रहेंगी।
उपाय - आज अपने पर्स में एक हल्दी की गांठ पीले कपड़े में लपेटकर रखें।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज आपको अपने खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखना होगा। दूसरा भाव मुख और दांतों का होता है, इसलिए आज दांत दर्द या मुंह के छाले परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा, आज हैवी फ़ूड खाने से बचें, वरना गले में जलन या अपच की समस्या हो सकती है। अपनी आंखों का भी ध्यान रखें, ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें।
उपाय - आज चने की दाल भिगोकर गाय को खिलाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;