
Sagittarius Horoscope Today, 17 March 2026: धनु राशि की महिलाओं के लिए 17 मार्च 2026 का दिन अपनी हिम्मत और अटूट श्रद्धा के बल पर नाम कमाने का है। कुंभ का चंद्रमा आज आपके तीसरे भाव में होने से आज आपका मन घर के साथ-साथ सामाजिक मेल-जोल सामूहिक उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का करेगा। आज आप बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगी। धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अपने छोटे भाई-बहनों के साथ किसी पुरानी कड़वाहट को खत्म करने का है।
प्रेम की दृष्टि से आज का दिन एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाने और साथ मिलकर धर्म की राह पर चलने का है। आज आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी गंभीर मुद्दे पर विवाद के बजाय आने वाले समय की किसी छोटी यात्रा या मांगलिक आयोजन को लेकर बहुत ही उत्साहपूर्ण और मधुर चर्चा होगी। आप महसूस करेंगी कि आज आपका पार्टनर आपके साहसी फैसलों और आपकी भक्ति का पूरा सम्मान कर रहा है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज किसी यात्रा के दौरान कोई ऐसा रिश्ता चर्चा में आ सकता है जिसकी सोच बहुत ही स्पष्ट, निडर और संस्कारी होगी।
उपाय: आज शिव मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती को एक ही माला एक साथ अर्पित करें।
करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को आज अपनी बोलने की शक्ति और कड़ी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आज किसी बड़े चमत्कार के भरोसे बैठने के बजाय खुद भाग-दौड़ करें और महादेव का नाम लेकर अपने संपर्कों को बढ़ाएं, तरक्की निश्चित है। यदि आप मार्केटिंग, लेखन, शिक्षा, या छोटे व्यापार से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त और फायदे वाला रहेगा। ऑफिस में आज आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी दी जा सकती है जिसमें बहुत ज्यादा टीम वर्क और सूझबूझ की जरूरत हो। जो महिलाएं घर से अपना कोई काम चलाती हैं, उन्हें आज महादेव की कृपा से काम के प्रचार-प्रसार का कोई नया और प्रभावशाली तरीका मिल सकता है।
उपाय:आज के दिन शिव जी को गुलाब का फूल अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अपनी मेहनत की कमाई को सही दिशा देने और शुभ कार्यों में लगाने का है। आज आपका पैसा किसी धार्मिक सफर की तैयारी, या भाई-बहनों की छोटी जरूरत पर खर्च हो सकता है, आज अचानक कहीं से कोई रुका हुआ पुराना पैसा, कमीशन, या किसी पुराने काम का छोटा लाभ मिल सकता है, जिससे आपके हाथ में नकदी बढ़ेगी। आज किसी भी तरह के बड़े इन्वेस्टमेंट का ध्यान जरूर करें।
उपाय: आज भगवान शिव को पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें।
स्वास्थ्य के हिसाब से आज आपको अपने हाथों, कंधों और गर्दन के ऊपरी हिस्से का विशेष ध्यान रखना होगा। आज बहुत ज्यादा लगातार बैठकर काम करने या शिवरात्रि की भागदौड़ की वजह से कंधों में जकड़न या हल्की थकान महसूस हो सकती है। जो महिलाएं पहले से सर्वाइकल या नसों के दर्द से परेशान हैं, उन्हें आज भारी सामान उठाने और ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचना चाहिए।
उपाय: आज स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी और दो बूंद गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।