
Sagittarius Horoscope Today, 17 January 2026: शनिवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिएसामान्य रहने वाला है । पंचांग के अनुसार आज मासिक शिवरात्रि है, जो शिव कृपा पाने का उत्तम अवसर है। आपके द्वितीय भाव में उच्च के मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ विराजमान होकर चतुर्ग्रही योग बना रहे हैं। यह स्थिति आपके लिए महालक्ष्मी योग का निर्माण कर रही है। धन के मामले में आज का दिन अच्छा है। रुका हुआ पैसा, पुराना इन्वेस्ट या पुश्तैनी जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा लाभ आज आपको मिल सकता है।लग्न का चंद्रमा आपके व्यक्तित्व में गजब का निखार और आकर्षण लाएगा। आज आप कॉन्फिडेंस भरी रहेंगी। आज आपकी बोली में कड़वाहट बने-बनाए रिश्तों को खराब कर सकती है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
धनु राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन सेल्फ -कंट्रोल का है। लग्न में चंद्रमा होने के कारण आज आप बहुत भावुक और रोमांटिक मूड में रहेंगी। आप चाहेंगी कि आपका पार्टनर आपको पैम्पर करे। आज छोटी सी बात पर आप अपने पति या प्रेमी को कुछ ऐसा कह सकती हैं जो तीर की तरह चुभेगा। विशेषकर ससुराल पक्ष को लेकर आज कोई कमेंट न करें। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपकी बिना मतलब की बातें किसी को आकर्षित कर सकती हैं, लेकिन किसी को डरा भी सकती हैं। आज मतभेद से बचें और शांति रहने की कोशिश करे।
उपाय: आज शाम को भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं और फिर उसे प्रसाद के रूप में पति-पत्नी साथ में ग्रहण करें।
धनु राशि की महिलाओं के लिए आज करियर और बैंकिंग सेक्टर में सफलता के योग हैं। अगर आप फाइनेंस, शेयर मार्केट या फैमिली बिजनेस में हैं, तो आज का दिन आपके लिए 'गोल्डन डे' साबित होगा। आज लिए गए वित्तीय फैसले भविष्य में बड़ा मुनाफा देंगे। वर्किंग विमेन के लिए अपनी बात मनवाने का आज अच्छा मौका है, लेकिन सहकर्मियों से बातचीत में सावधानी रखें; आपकी जुबान की एक छोटी सी चूक गलतफहमी पैदा कर सकती है।
उपाय: आज कार्यस्थल पर जाने से पहले ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का मन में जाप करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

धनु राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन भाग्यशाली है। आज आपके पास मल्टीपल इनकम के सोर्सेज हो सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था और वो वापस नहीं मिल रहा था, तो आज थोड़ी सी कोशिश करने पर वो तुरंत वापस मिल जाएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आज आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं। आज आप गोल्ड /सिल्वर या किसी फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्ट करने का बड़ा फैसला ले सकती हैं। आज आप अपने शौक, अच्छे खाने या महंगी ज्वेलरी पर भी धन खर्च करेंगी। आज बैंक बैलेंस बढ़ने के प्रबल योग हैं।
उपाय: आज किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को हल्दी, केसर और चने की दाल का दान करें।
धनु राशि की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मुख और नेत्र विकारों के प्रति सचेत रहने का है। आज आपको दांतों में तेज दर्द, मसूड़ों से खून आना, मुंह में छाले या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। लग्न का चंद्रमा सिर में भारीपन या साइनस की तकलीफ दे सकता है। आज आपको बहुत ज्यादा गर्म और स्पाइसी फ़ूड से बचना चाहिए, क्योंकि इससे एसिडिटी और मुंह के रोग बढ़ सकते हैं। खूब पानी पिएं और ठंडी तासीर वाली चीजें लें।
उपाय: आज सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं और फिर तुलसी के पत्ते का सेवन करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।