Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:51 AM IST
aaj ka dhanu rashifal 16 january 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 16 January 2026: लग्न में चंद्रमा और धन भाव में मंगल का गोचर; आज से बरसेगा छप्पर फाड़ पैसा, पढ़ें धनु राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

धनु राशि के लिए 16 जनवरी 2026 का दिन धन लाभ का संकेत दे रहा है, खासकर बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़ी महिलाओं के लिए। हालांकि, वाणी में कड़वाहट रिश्तों को बिगाड़ सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में शांत रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य में मुख और दांतों से जुड़ी समस्याएँ संभव हैं। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर शहद चढ़ाना और दही-चीनी खाना बताया गया है।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 07:00 IST

Sagittarius Horoscope Today, 16 January 2026: शुक्रवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए सामान फलदायक है। पंचांग के अनुसार, आज शुक्र प्रदोष व्रत है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा आज आपकी ही राशि  में विराजमान है। इससे आपका मन प्रसन्न और व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। सूर्य और उच्च का मंगल का यह संयोग महालक्ष्मी योग जैसा फल देगा, साथ ही  यह वाणी दोष भी बनाता है। आज पैसा तो खूब आएगा, लेकिन आपकी बोली आज इतनी कड़वी हो सकती है कि बने-बनाए रिश्ते बिगड़ सकते है! छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज धनु राशि की महिलाओं को साइलेंस रहना चाहिए। लग्न का चंद्रमा आपको भावुक बना रहा है, आज गुस्से में आप अपने पति, सास या पार्टनर को कोई ऐसी बात कह सकती हैं जो रिश्ते बिगड़ सकती है , बाद में आपको पछतावा होगा। आज परिवार में किसी प्रॉपर्टी या पैसे को लेकर बहस हो सकती है। सिंगल महिला को आज अनजान व्यक्ति से संपर्क में आने से बचना चाहिए
उपाय: आज शाम को शिवलिंग पर शहद और गंगाजल चढ़ाएं।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज का दिन बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़ी महिलाओं के लिए काफी अच्छा दिन है। दूसरे भाव में उच्च का मंगल धन से जुड़े कार्यों में अपार सफलता देता है। अगर आप सीए , बैंकर या शेयर मार्केट में हैं, तो आज आपका दिन अद्भुत रहेगा। लग्न में चंद्रमा होने से आज आप लीडर की तरह फैसले लेंगी। ऑफिस में आज आपकी आवाज में एक अलग ही रौब होगा, लोग आपकी बात सुनेंगे। अगर सैलरी बढ़ाने की बात करनी है, तो आज का दिन बहुत मजबूत है आज कोई शुभ समाचार मिलेग।
उपाय: आज घर से निकलते समय दही-चीनी खाकर निकलें।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि धनु राशि की महिलाओं के आज का दिन काफी अच्छा है । धन भाव में उच्च का मंगल और सूर्य के प्रभाव से आज रुका हुआ पैसा, पुराना उधार या पैतृक संपत्ति से धन मिलने के प्रबल योग हैं। आपकी बैंक बैलेंस में आज वृद्धि निश्चित है। आज आप ज्वैलरी खरीदने का मन बना सकती हैं, जो एक अच्छा इन्वेस्टमेंट साबित होगा। आज कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।
उपाय: आज मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और श्री सूक्त का पाठ करें।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को अपने चेहरे और दांतों का ध्यान रखना होगा। दूसरा भाव मुख का है जिसके प्रभाव से आज मुंह में छाले, दांत दर्द, मसूड़ों में खून आना या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। मसालेदार भोजन आज आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। लग्न में चंद्रमा होने से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। आज खूब पानी पिएं और ठंडी चीजों का सेवन करें।
उपाय: आज पक्षियों को दाना डालें और पानी रखें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;