
Sagittarius Horoscope Today, 15 January 2026: 15 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए आत्मविश्वास लेकर आया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर आपकी ही राशि याने की आपके लग्न भाव में प्रवेश कर चुका है। पिछले दो-ढाई दिनों से आप जिस मानसिक तनाव, खर्चों या अकेलेपन को महसूस कर रही थीं, आज वो ख़त्म हो जाएगा। आज आप खुद को बहुत फ्रेश और पॉजिटिव महसूस करेंगी। आज आपकी पर्सनालिटी में गजब का आकर्षण रहेगा। लोग आपकी हर बात को मानेंगे। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज धनु राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है , लग्न में चंद्रमा होने से आज आप बहुत इमोशनल और रोमांटिक मूड में रहेंगी। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति का पूरा अटेंशन मिलेगा। आज आप अपनी बातों और हंसी-मजाक से घर का माहौल हल्का रखेंगी। सूर्य अभी 2रे भाव वाणी स्थान में हैं, इसलिए मजाक-मजाक में कोई ऐसी बात न कह दें जो सामने वाले को चुभ जाए। लव लाइफ में, आज पार्टनर आपके कॉन्फिडेंस और स्टाइल से इंप्रेस होंगे। आज डिनर डेट या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बन सकता है।
उपाय: आज भगवान विष्णु के मंदिर में पीला झंडा चढ़ाएं।
करियर के मामले पर आज आप का दिन सहज है। जब चंद्रमा लग्न में होता है, तो व्यक्ति लीडरशिप करता है। आज ऑफिस में पेंडिंग कामों को तेजी से निपटाएंगी। अगर आप टीचिंग, मैनेजमेंट या किसी सलाहकार हैं, तो आज का दिन बेहतरीन है। सूर्य 2रे भाव में हैं, जो बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े कार्यों में सफलता दिला रहे हैं। आज आपके विचार स्पष्ट होंगे और आप मीटिंग्स में अपनी बात मजबूती से रखेंगी। बिज़नेस में आज आप अपने दम पर कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं।
उपाय: आज घर से निकलते समय हल्दी या केसर का तिलक जरूर लगाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सेविंग्स और खुद पर खर्च का है। सूर्य धन भाव में हैं, जो बैंक बैलेंस बढ़ाने में मदद करेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के आसार हैं। चंद्रमा लग्न में है, तो आज आपका मन खुद को ग्रूम करने, अच्छे कपड़े खरीदने या पार्लर जाने का कर सकता है। आज इन्वेस्ट के लिए दिन बहुत शुभ है।
उपाय: आज किसी गरीब को तिल, गुड़ और सिक्के का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज सुधार दिखेगा। 12वें भाव के चंद्रमा के कारण जो नींद की कमी या आंखों में जलन थी, आज वो ठीक हो जाएगी। आप एनर्जेटिक महसूस करेंगी। सूर्य 2रे भाव में हैं, इसलिए दांतों में हल्का दर्द या मुंह में छाले होने की संभावना है। ज्यादा गर्म तासीर वाली चीजें खाने से बचें। आज सुबह जल्दी उठकर योग करना या टहलना आपको दिन भर फिट रखेगा।
उपाय: आज ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।