Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:22 AM IST
aaj ka dhanu rashifal 13 january 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 13 January 2026: धनु राशि के लिए आज की सबसे बड़ी चेतावनी, कड़वी जुबान पड़ सकती है भारी; पढ़ें कैसा बितेगा दिन

धनु राशि की महिलाओं के लिए 13 जनवरी 2026 का दिन विशेष है। आज आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगी और भविष्य की योजनाएं बनाएंगी। प्रेम जीवन में नरमी बरतें, जबकि करियर में बड़े फैसले लेने का दिन है। आर्थिक रूप से मिला-जुला दिन रहेगा, फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य के लिए पैरों और पेट का ध्यान रखें, मसालेदार भोजन से परहेज करें।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 06:55 IST

Sagittarius Horoscope Today, 13 January 2026: 13 जनवरी 2026, मंगलवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए सामान्य नहीं, बल्कि बहुत खास है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज का दिन शक्ति के देवता हनुमान जी  का है। इसके प्रभाव से आज आप सुबह उठते ही एक अलग तरह की पॉजिटिविटी महसूस करेंगी।  आज आप छोटी-मोटी घरेलू किचकिच में नहीं उलझेंगी, आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगी, हो सकता है कि किसी यात्रा का प्लान भी बने। आज मंगल के प्रभाव   आप सच बोलेंगी, लेकिन वह सामने वाले को चुभ सकता है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज धनु राशि की महिलाओं को थोड़ी नरमी बरतनी होगी। मंगल के प्रभाव से आज आप अपने पार्टनर या पति पर अपनी मर्जी थोप सकती हैं, जो विवाद का कारण बन सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पार्टनर से एक दोस्त की तरह व्यवहार करना चाहिए। आपके पति को आपके साथ की जरूरत है, लव लाइफ में, आज का दिन रोमांचक रहेगा। आपका पार्टनर आज आपको सरप्राइज दे सकता है। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है; आपका कॉन्फिडेंस आज किसी खास को आपकी ओर खींच सकता है।
उपाय: आज हनुमान जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाए।

 

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज का दिन बड़े फैसले लेने का है। मंगलवार की ऊर्जा आपको ऑफिस में सबसे आगे रखेगी। जो महिलाएं मैनेजमेंट, टीचिंग या राजनीति से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन सफलता लेकर आया है। आज आप पुरानी समस्याओं का चुटकियों में समाधान निकाल लेंगी। ऑफिस में आज किसी कलीग के साथ बहस करने से बचें, क्योंकि मंगल आज छोटी बात को बड़ा बना सकता है। अगर आप बिजनेस करती हैं, तो आज एक्सपेंशन की योजना बनाने के लिए दिन शुभ है। आज रिस्क लेने की क्षमता आपको लाभ दिलाएगी।
उपाय: आज घर से निकलते समय माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

More For You

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनु राशि की महिलाएं वैसे तो समझदार होती हैं, लेकिन आज आप जोश में आकर फिजूलखर्ची कर सकती हैं। आज गैजेट्स या धार्मिक कार्यों पर धन खर्च होने के योग हैं। आज किसी को उधार पैसा देने से बचें, क्योंकि उसके वापस मिलने में दिक्कत आ सकती है। अगर आप शेयर मार्किट में हैं, तो आज जल्दबाजी में इंट्रा-डे ट्रेडिंग न करें, लॉन्ग टर्म निवेश ही फायदेमंद रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आज लाभ हो सकता है।
उपाय: आज गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को अपने पैरों और पेट का ख्याल रखना होगा। धनु राशि का असर जांघों पर होता है, इसलिए आज ज्यादा भागदौड़ से पैरों में दर्द हो सकता है। मंगल के कारण शरीर में पित्त बढ़ सकती है, जिससे एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या हो सकती है। आज मसालेदार और बाहर के खाने से पूरी तरह परहेज करें। खूब पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें।
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;