Mon Feb 16, 2026 | Updated 12:28 AM IST
Sagittarius horoscope 10 January 2026

Aaj Ka Dhanu Rashifal 10 January 2026: बड़े सपनों को हकीकत में बदलने का आज है सही समय, आज का धनु राशिफल पढ़ें

आज का धनु राशिफल 10 जनवरी 2026: शनि और गुरु की कृपा से धनु राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बड़े सपनों को हकीकत में बदलने और नई दिशा पाने का है। प्रेम, करियर और आर्थिक मामलों में जिम्मेदारी और धैर्य का महत्व रहेगा। विवाहित महिलाओं के लिए दांपत्य जीवन में स्थिरता, सिंगल महिलाओं के लिए सही समय नए रिश्ते की शुरुआत के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य और पैरों की देखभाल जरूरी है। उपाय: केसर का तिलक और पीपल में जल चढ़ाना लाभकारी।
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 07:40 IST

Sagittarius Horoscope Today, 10 January 2026: 10 जनवरी 2026, शनिवार का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए उड़ान भरने का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। धनु राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, विस्तार और आशावाद के कारक हैं। वहीं, आज का दिन कर्मफल दाता शनि देव का है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शनि के बीच सम संबंध है लेकिन वैचारिक रूप से ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। आज का दिन आपके लिए थोड़ा विरोधाभासी हो सकता है। धनु राशि की महिलाएं स्वभाव से स्वतंत्र, बेपरवाह और खुले विचारों की होती हैं।

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

प्रेम और रिश्तों के मामले में धनु राशि की महिलाएं ईमानदारी को सबसे ऊपर रखती हैं। आज का दिन रिश्तों में गंभीरता और समझदारी का है। विवाहित महिलाओं के लिए आज शनि के प्रभाव से दांपत्य जीवन में जिम्मेदारिया बढ़ेगी। आज अपने पति के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने या घर में पूजा-पाठ करने का प्लान बन सकता है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनकी मुलाकात आज किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो उम्र में उनसे बड़ा हो या किसी प्रतिष्ठित पद पर हो। आज ऐसा ही कोई व्यक्ति आपकी लाइफ एंट्री कर सकता है, जिसकी छह आपको काफी समय से थी। अगर आप रिलेशन में हैं, तो आज अपने पार्टनर से कोई झूठा वादा न करें। आप एक्सीटेंड होकर प्रॉमिस कर देती हैं जिन्हें निभाना मुश्किल होता है।

उपाय: आज माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज धनु राशि की महिलाओं को अपनी क्षमता का लाभ मिलेगा। अगर आप टीचिंग, बैंकिंग, पब्लिशिंग या कंसल्टेंसी के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपकी सलाह को आज बहुत गंभीरता से लिया जाएगा। शनि आपको आज कड़ी मेहनत करवाएंगे, लेकिन इसका परिणाम प्रमोशन या मान-सम्मान के रूप में मिलेगा। बिज़नेस में आज एक्सपेंशन की योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन उसे लागू करने में जल्दबाजी न करें। अगर आप किताबों, ट्रेवल एजेंसी, या धार्मिक वस्तुओं का व्यापार करती हैं, तो आज अच्छी बिक्री हो सकती है। आज किसी भी गैर-कानूनी काम या शॉर्टकट से दूर रहे।

More For You

उपाय: ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें ।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से धनु राशि की महिलाएं अक्सर दिल खोलकर खर्च करने वाली होती हैं। उन्हें भविष्य की चिंता ज्यादा नहीं होती, लेकिन आज शनि आपको थोड़ी कंजूसी सिखाएंगे।आज धन लाभ आपकी इंटेलिजेंस और मेहनत पर निर्भर करेगा। अगर आप शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में पैसा लगाती हैं, तो आज किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही इन्वेस्ट करें। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट आज फायदेमंद रहेगा। आज आपका मन किसी धार्मिक कार्य, दान-पुण्य या ज्ञानवर्धक किताबों या कोर्स पर खर्च करने का कर सकता है। आज किसी दोस्त या रिश्तेदार की मदद करने के लिए आप पैसा उधार दे सकती है।

उपाय: आज चने की दाल और थोड़ा गुड़ किसी गाय को खिलाएं।

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में धनु राशि का संबंध हिप्स ,जांघों और लिवर से होता है। गुरु लिवर का कारक है और शनि वात का। आज आपको पैरों में दर्द, विशेषकर जांघों या साइटिका का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा देर तक खड़े होकर काम न करें। अगर आप मोटापे या लिवर की समस्या से जूझ रही हैं, तो आज फैटी फ़ूड से परहेज करें। शनि के प्रभाव से आज शरीर में आलस्य और भारीपन महसूस हो सकता है, आज हल्दी वाला दूध और पीली चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय: आज पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और साथ ही किसी बुजुर्ग ब्राह्मण या शिक्षक का आशीर्वाद लें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;