
Dhanu Dainik Rashifal, 03 January 2026: 3 जनवरी 2026 पौष पूर्णिमा के दिन धनु राशि की महिलाओं को अपनी सोच बदलना चाहिए जिससे कि जकी के नए रास्ते खुलेंगे पुरानी चीजों से निकलकर नई शुरुआत करना चाहिए। आज इंडिया गया निर्णय आपके भविष्य में लाभ अवश्य दिलाएगा। आज अपने आप को समझने की आवश्यकता है।छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
धनु राशि की महिलाओं के लिए आज प्रेम जीवन में विश्वास और भावनात्मक मजबूती देखने को मिलेगी। पार्टनर की ओर से भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलेगा, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। आज यह भी संकेत है कि आपके रिश्ते की एक तरह से परीक्षा होगी, जिसमें आप सफल रहेंगी। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए अनुकूल है। हालांकि, किसी भी तरह का झूठ या बात छुपाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे भरोसे को नुकसान हो सकता है। सिंगल महिलाओं के जीवन में पुराने रिश्तों की यादें ताजा हो सकती हैं। कोई पुराना पार्टनर दोबारा संपर्क कर सकता है। वहीं, जो महिलाएं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं हैं, उनकी जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री संभव है।
उपाय: शिवलिंग पर 5 कमलगट्टा अर्पित करें।
करियर के लिहाज से आज का दिन निर्णय लेने और कन्फ्यूजन खत्म करने वाला है। लंबे समय से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, आज वह दूर हो सकती है। कोई नया फैसला भविष्य में प्रमोशन या पहचान दिला सकता है। डिजिटल मार्केटिंग, टीचिंग और एजुकेशन से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है। आज बहसबाजी और ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा।
उपाय: गणेश जी को तिल के लड्डू चढ़ाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में आज धनु राशि की महिलाएं योजना बनाकर खर्च करेंगी। हालांकि किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचना चाहिए। आज कानूनी या अनिवार्य खर्च, जैसे वाहन से जुड़ा भुगतान या चालान, संभव है। आज किसी भी नए निवेश से बचें और बड़ों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें।
उपाय: एक कपूर का टुकड़ा अपने वॉलेट में रखें।
इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कमर, पैरों और हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। अधिक थकान या दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए आराम और सावधानी जरूरी है। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग आज फायदेमंद रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर चने की दाल अर्पित करें।
इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।