मीन राशि के लिए रविवार सामान्यत: शुभ दिन माना जाता है, लेकिन इस बार 21 सितंबर 2025 यानी आज पड़ने वाला Surya Grahan ज्योतिषीय दृष्टि से उनके लिए उतना अनुकूल नहीं रहेगा। खासतौर पर इसलिए क्योंकि इस समय मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में सबसे चुनौतीपूर्ण और कठिन समय कहा गया है।
यह चरण तब शुरू होता है जब शनि आपकी जन्म राशि से दूसरे भाव में प्रवेश करता है। पंडित सौरभ त्रिपाठी बताते हैं कि इस दौरान जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। अचानक होने वाले खर्च, धन की कमी या आर्थिक अस्थिरता तनाव बढ़ा सकती है। परिवार में आपसी मतभेद, विचारों का टकराव और गलतफहमियां रिश्तों की मधुरता को प्रभावित कर सकती हैं। वहीं, करियर और कार्यक्षेत्र में भी रुकावटें, काम में देरी और सहयोग की कमी जैसी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, जो व्यक्ति को निराश कर सकती हैं।
ऐसे समय में यदि सूर्य ग्रहण पड़ जाए तो शनि के प्रभाव वाली राशियों की चुनौतियां और भी बढ़ जाती हैं। इसी कारण हमने पंडित जी से जानने की कोशिश की कि मीन राशि के लिए इस सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव होगा और कौन-से उपाय करके जातक इन कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
सूर्य ग्रहण का मीन राशि पर गहरा असर देखा जा सकता है। इस अवधि में करियर और नौकरी से जुड़ी परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ेगा और अनिश्चितता की स्थिति बनेगी, जिससे कई बार मन विचलित हो सकता है।
कुल मिलाकर सूर्य ग्रहण मीन राशि वालों के लिए धैर्य, संयम और समझदारी का इम्तिहान होगा। यह समय कठिन जरूर है, लेकिन संतुलित दृष्टिकोण अपनाने पर स्थिति धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- Surya Grahan 21 September 2025: मेष राशि पर चल रही है 'शनि की साढ़ेसाती', पंडित जी से जानें ग्रहण का क्या रहेगा असर
ऐसे समय में कुछ उपाय अपनाकर इसके नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Saal 2025 Ka Dusra Surya Grahan: कब लगेगा इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? जानें क्या भारत में आएगा नजर
ऊपर दी गई जानकारी आपको कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह धर्म से जुड़े और भी लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।