
Pisces Weekly Horoscope : यह सप्ताह मीन राशि की महिलाओं के लिए सामान्य है । शनि आपकी ही राशि में स्थित है, 12 जनवरी को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे ,14 जनवरी को चंद्रमा वृश्चिकराशि में जाएगा इस समय आपके अंदर के पुराने अनुभव उभरने लगेंगे। 16 जनवरी को चंद्रमा धनु राशि में रहेगा जिससे करियर और सामाजिक इमेज पर फोकस बढ़ाएगा, 18 जनवरी को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे यह समय अपने आप को पहचानने का होगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में स्थित हैं, जो आपके कर्म, प्रतिष्ठा और ज़िम्मेदारियों के क्षेत्र को एक्टिव कर रहे हैं। 14 जनवरी की रात्रि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश आपके लिए राहत और दबाव दोनों लाएगा। गुरु मिथुन में मानसिक अस्थिरता और ओवरथिंकिंग बढ़ा सकता है। राहु कुम्भ में रहकर नींद और मानसिक शांति को प्रभावित करेगा, जबकि केतु सिंह में रहकर स्वास्थ्य और दिनचर्या में लापरवाही करेगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि मीन राशि के लिए साप्ताहिक राशिफल
प्रेम के मामले में यह सप्ताहमीन राशि की महिलाओं के लिए आसान नहीं है। आप बहुत कुछ महसूस करेंगे, लेकिन आपका पार्टनर उतनी गहराई से समझ नहीं पाएगा और यही गलतफैमी आपके सबसे बड़े विवाद की स्तिथि बनाएगा । 12 जनवरी तक रिश्तों में बैलेंस बनाने की कोशिश आपको करते रहना चाहिए ,14 जनवरी के बाद चंद्रमा वृश्चिक राशि में जाने से इमोशनली अपेक्षाएँ बढ़ेंगी। इस सप्ताह अविवाहित महिलाओं को किसी ऐसे व्यक्ति की ओर खिंचाव महसूस हो सकता है, जो खुद उलझा हुआ है। यह अट्रैक्शन आपको बिल्किल भी सुकून नहीं देगा , बल्कि असमंजस स्तिथि पैदा करेगा । इस सप्ताह विवाहित या रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को यह समझना होगा कि हर समय त्याग प्रेम नहीं होता। अगर आप लगातार एडजस्ट कर रही हैं और सामने वाला नहीं कर रहा है तो यह भविष्य में चिंता का विषय है ।
उपाय: सोमवार को चंद्रमा को अर्घ्य दें।
करियर के मामले में यह सप्ताह मीन राशि की महिलाओं के लिए निर्णायक है। इस सप्ताह धनु राशि में चार ग्रह आपको काम में आगे बढ़ने का अवसर देंगे, लेकिन मेहनत से भागने की कोई गुंजाइश नहीं होंगी। 16 जनवरी के बाद ऑफिस में काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है। बॉस, सीनियर या क्लाइंट की अपेक्षाएँ आपसे बढ़ेगी और इस सप्ताह कोई भी काम टालने का मौका आपको नहीं मिलेगा। इस सप्ताह जो महिलाएं शिक्षा, काउंसलिंग, हेल्थकेयर, आर्ट, स्पिरिचुअल या सोशल सेक्टर से जुड़ी हैं, उनके लिए यह सप्ताह पहचान दिला सकता है, लेकिन मानसिक थकावट भी देगा। अगर आप खुद की काबिलियत पर शक करती रहीं, तो इस सप्ताह अच्छे काम के मौके हाथ से निकलेंगे।
उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह मीन राशि की महिलाओं से सतर्कता मांगता है। इस सप्ताह के प्रारम्भ में शनि आपकी राशि में रहकर खर्चों पर लगाम लगाने के संकेत देता है । इस सप्ताह घर, माता-पिता या स्वास्थ्य से जुड़ा खर्च सामने आ सकता है। जिससे आपका सप्ताह भर का बजट बिगड़ जायेगा। सप्ताह के अंत में भावनाओं में आकर किसी से उधार देना, या उधार लेना आपको महंगा पड़ सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग या अनावश्यक दान इन सब पर कण्ट्रोल बहुत जरुरी है। इस सप्ताह आपको पैसा बचाना है न की किसी भी तरह का दिखावा करना ।
उपाय: शनिवार को काले तिल जल में प्रवाहित करें।
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह मीन राशि की महिलाओं के लिए सामान्य नहीं रहेगा। इस सप्ताह शनि और राहु का प्रभाव नींद पर पड़ेगा जिससे अनिंद्रा, एंग्जायटी जैसे समस्या आ सकती है सप्ताह का मध्य में पैरों, जोड़ों और इम्यून सिस्टम पर असर डाल सकता है। सप्ताह के अंत में आपको ओवरथिंकिंग, देर रात जागना और मानसिक थकान आपकी एनर्जी खींच लेगी। योग, वॉक करना इस सप्ताह आपके लिए बेहद ही जरुरी है।
उपाय: शनिवार को सरसों के तेल का दीपक पीपल के नीचे जलाएँ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।