
Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह सपनों को सच करने वाला साबित हो सकता है। आपकी राशि के लिए ग्रहों की स्थिति बहुत ही विशेष है। मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का चतुर्ग्रह योग आपकी आय और इच्छा पूर्ति के लिए बहुत शुभ है। चंद्रमा की शुरुआत 26 जनवरी को मेष राशि से होगी। 28 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। 30 जनवरी को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और 01 फरवरी को कर्क राशि में जाएगा।
राहु कुंभ राशि में होने से कुछ मानसिक चिंताएं दे सकता है, जबकि केतु सिंह राशि में है। देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में बैठकर सुखों में वृद्धि कर रहे हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मीन राशि की महिलाओं का संपूर्ण राशिफल।
मीन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाने का है। ग्यारहवें भाव में शुक्र और मंगल की उपस्थिति आपके सोशल सर्कल को बढ़ाएगी। आप पार्टियों या समारोहों में अट्रैक्शन का केंद्र रहेंगी, जिससे नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में धन भाव का चंद्रमा परिवार और पार्टनर के साथ मीठी बातों और डिनर के लिए अच्छा है। 28-29 जनवरी को तीसरे भाव का चंद्रमा आपको पार्टनर के साथ किसी शार्ट ट्रिप पर ले जा सकता है। 30 जनवरी के बाद, जब चंद्रमा और गुरु चौथे भाव में युति गजकेसरी योग बनाएंगे, तो घर का माहौल बहुत खुशमिजाज रहेगा। यह समय परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और पुराने गिले-शिकवे दूर करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है।
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करें।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह लाभ और उन्नति का है। ग्यारहवें भाव में चार ग्रहों की शक्तिशाली युति आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता, प्रमोशन या सैलरी दिला सकती है। आपके सीनियर और बॉस आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। 26 जनवरी को वाणी के प्रभाव से आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकती हैं। 28 और 29 जनवरी को आपकी मेहनत और साहस बढ़ा-च चढ़ा रहेगा मार्केटिंग और कम्यूनिकेशन फील्ड की महिलाओं को विशेष लाभ होगा। 30 जनवरी के बाद, गुरु की दृष्टि दशम भाव पर होने और चंद्रमा के चौथे भाव में आने से वर्क-लाइफ बैलेंस बहुत अच्छा रहेगा। जो महिलाएं प्रॉपर्टी, शिक्षा या होम डेकॉर के बिज़नेस में हैं, उनके लिए यह समय बंपर बेनिफिट का है।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक माथे और नाभि पर लगाएं।

आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए साल के सबसे अच्छे सप्ताहों में से एक हो सकता है। ग्यारहवें भाव में ग्रहों की युति है और सप्ताह की शुरुआत भी धन भाव के चंद्रमा से हो रही है। आय के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं। रुका हुआ पैसा, बोनस या फंसा हुआ पेमेंट मिलने के प्रबल योग हैं। राहु के बारहवें भाव में होने के कारण आपको बिना सोचे-समझे खरीदारी से बचना होगा, वरना पैसा जितनी तेजी से आएगा, उतनी ही तेजी से खर्च भी हो सकता है। 30 जनवरी के बाद प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है, जो भविष्य के लिए लाभकारी होगा।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- मीन राशि के लोग जरूर पहनें इस धातु का छल्ला, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता
स्वास्थ्य और सुख के मामले में सप्ताह मिला-जुला रहेगा। ग्यारहवें भाव के ग्रह पुरानी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे बारहवें भाव में राहु आपको अनिद्रा आंखों में जलन या पैरों में दर्द की समस्या दे सकता है। 26 से 29 जनवरी के बीच कंधे या गर्दन में दर्द महसूस हो सकता है। 30 जनवरी के बाद, जब चंद्रमा और गुरु साथ होंगे, तो मानसिक तनाव दूर होगा और आप बहुत रिलैक्स महसूस करेंगी। केतु के छठे भाव में होने से कभी-कभी कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी डाइट में पोषक तत्वों का ध्यान रखें। योग और मेडिटेशन करना आपके लिए अनिवार्य है।
उपाय: शनिवार को किसी गरीब को जूते-चप्पल दान करें या शनि मंदिर में छाया दान करें।
यह भी पढ़ें- Meen Rashi Upay 2026: मीन राशि के लिए करियर और नौकरी की भविष्यवाणी, उपाय और ज्योतिषीय मार्गदर्शन जानिए
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।