Sun Feb 15, 2026 | Updated 09:27 PM IST
aaj ka meen rashifal 28 january 2026

Aaj Ka Meen Rashifal 28 January 2026: आज मीन राशि वाले जो मांगोगे, वही मिलेगा! कुंडली का यह दुर्लभ संयोग कराएगा हर इच्छा पूरी; पढ़ें कैसा रहेगा दिन

28 जनवरी 2026 को मीन राशि की महिलाओं के लिए संचार और नेटवर्किंग का दिन है। चंद्रमा के प्रभाव से आपकी जुबान और सोच में सीधा संबंध होगा, जिससे मांगी गई हर इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम, करियर और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। दोस्तों की मदद से बड़ी डील हो सकती है। स्वास्थ्य में हाथों और नर्वस सिस्टम का ध्यान रखें। यह दिन स्मार्ट वर्क और सामाजिकता का है।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 08:00 IST

Meen Dainik Rashifal, 28 जनवरी 2026: आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग  का है। आज चंद्रमा आपके तीसरे भाव में उच्च के हैं। इसके प्रभाव से आज आपके सबकॉन्शियस माइंड और आपकी जुबान के बीच सीधा कनेक्शन होगा। आप जो सोचेंगी, वही बोलेंगी और जो बोलेंगी, वो सच हो जाएगा। आज ग्याहरवें भाव  में 4 ग्रहों का योग आपको सोशल  बना रहा है। आज आप घर में नहीं बैठ पाएंगी। आज का दिन अपनी मार्केटिंग करने का है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज मीन राशि की महिलाओं को फ्लिर्टिंग का आनंद मिलेगा। तीसरा भाव मेसेजस का है। आज प्यार शारीरिक स्पर्श से ज्यादा शब्दों और चैटिंग के जरिए परवान चढ़ेगा। आज आप अपने पार्टनर को ऐसे मैसेज भेजेंगी कि वो दिनभर आपके बारे में ही सोचते रहेंगे। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप के जरिए कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जिसकी कम्युनिकेशन स्टाइल आपको दीवाना बना देगा।
उपाय: आज अपने हाथ से पीले रंग के कागज पर लाल स्याही से अपने पार्टनर का नाम लिखें और उसे अपने पास रखें।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाओं के लिए कामकाज के मामले में आज का दिन काफी अच्छा है । अगर आप सेल्स, मार्केटिंग, टीचिंग या वकालत में हैं, तो आज आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आज तीसरा भाव और ग्याहरवां भाव का सीधा संबंध बन रहा है जिसके प्रभाव से यानी आज स्मार्ट वर्क चलेगा, आज आपको ज्यादा हार्ड वर्क नहीं करना पड़ेगा । आज आपकी बातचीत की स्टाइल नए क्लाइंट्स को अट्रैक्ट करेगी । आज आप अपने कॉन्टेक्ट्स का इस्तेमाल करके कोई बड़ा काम निकलवा लेंगी।
उपाय: आज काम शुरू करने से पहले अपने गले पर थोड़ा सा केसर का पानी लगाएं।

More For You

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

आज का दिन मीन राशि की महिलओं के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मल्टीपल सोर्स का है। ग्याहरवां भाव इच्छापूर्ति का है। आज आपको यह महसूस होगा कि पैसा कमाने के लिए मेहनत से ज्यादा जान-पहचान जरूरी है। आज दोस्तों की सलाह या मदद से कोई बड़ी फाइनेंशियल डील फाइनल हो सकती है। आज आप गैजेट्स, मोबाइल या कम्युनिकेशन डिवाइस पर पैसा खर्च करेंगी, जो अंततः आपके काम ही आएगा।
उपाय: आज 11 तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को चढ़ाएं और फिर उन्हें अपने पर्स या कैश बॉक्स में रख लें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को नर्वस एनर्जी और हाथों का ध्यान रखना होगा। तीसरा भाव हाथों और कंधों काहोता है। आज बहुत ज्यादा टाइपिंग या फोन पकड़ने से कलाई या कंधों में दर्द हो सकता है। दिमाग बहुत तेज चलेगा, जिससे एंग्जायटी महसूस हो सकती है। आज आपको अपने नर्वस सिस्टम को शांत करने की जरूरत है।
उपाय: आज दिन में 10 मिनट भ्रामरी प्राणायाम जरूर करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;