Sun Feb 15, 2026 | Updated 12:58 PM IST
aaj ka meen rashifal 26 january 2026

Aaj Ka Meen Rashifal 26 January 2026: दूसरे भाव के चंद्रमा ने खोल दी कुबेर की तिजोरी; जानें आज का लकी नंबर, पढ़ें कैसा रहेगा दिन

मीन राशि की महिलाओं के लिए 26 जनवरी 2026 का दिन बेहद शुभ है। धन भाव में चंद्रमा और लाभ भाव में चार ग्रहों के योग से आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। आज आपकी बड़ी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी और सामाजिक जीवन में आप छाई रहेंगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन भी शानदार रहेगा, करियर में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए पैरों और आंखों का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 07:45 IST

Meen Dainik Rashifal, 26 जनवरी 2026: आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए महा-लाभ और सेलिब्रेशन  का है। आज का ग्रह गोचर आपके लिए अव्छे रहने वाले है। चंद्रमा धन भाव  में हैं और लाभ भाव   में चार बड़े ग्रह बैठे हैं। यह स्थिति धन के संकेत दे रही है।   आज आपकी कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है। आज आप अपने सोशल सर्कल में छाई रहेंगी। दोस्तों और बड़े भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपकी स्पीच  में गजब का आकर्षण होगा, जिससे आप बिगड़े काम भी बना लेंगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

वैवहिक और प्रेम जीवन में आज मीन राशि की महिलाओं का दिन दोस्तों और प्यार के बीच बैलेंस बनाने का है। आज ग्याहरवें वें भाव में ग्रहों की स्तिथि बता रहा है कि आज आपकी लव लाइफ में किसी दोस्त की भूमिका अहम हो सकती है। हो सकता है कोई दोस्त ही आपको प्रपोज कर दे। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार है; पति के साथ किसी सोशल पार्टी या गेट-टुगेदर में जाने का प्लान बनेगा, जहां आपकी जोड़ी की तारीफ होगी। आज परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा।
उपाय: आज भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की साथ में पूजा करें।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को सम्मान और गिफ्ट मिल सकता है। ग्याहरवां भाव इच्छापूर्ति और गिफ्ट्स का है। अगर आप समाज सेवा, एनजीओ या किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आज आपके काम को पब्लिकली सराहा जाएगा। बिज़नेस करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन प्रॉफिट वाला है। आपके पिछले कॉन्टेक्ट्स से आज कोई बड़ा फायदा होने वाला है। आज आप भविष्य के लिए कोई बड़ी इन्वेस्टमेंट प्लानिंग भी कर सकती हैं।
उपाय: आज पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं।

More For You

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन एक्सीलेंट है। आज दूसरे भाव में चंद्रमा और ग्याहरवें भाव में चार ग्रहों का योग आर्थिक रूप से आपको बहुत मजबूत बना रहा है। रुका हुआ पैसा, बोनस या कोई पुराना इंसेंटिव आज मिल सकता है। आज आप अपने परिवार की खुशी के लिए, अच्छे खाने-पीने पर या किसी पार्टी पर दिल खोलकर खर्च करेंगी। एक से अधिक स्रोतों से आय होने के भी योग बन रहे हैं।
उपाय: आज किसी कन्या को पीला वस्त्र या फल दान करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को पैरों और आंखों का ध्यान रखना चाहिए। ग्याहरवां भाव पिंडलियों का है औरदूसरा भाव आंखों का। आज पार्टी या समारोह में ज्यादा देर खड़े रहने से पैरों में दर्द हो सकता है। खान-पान में अधिकता से बचें, क्योंकि दूसरा भाव मुख का है, गरिष्ठ भोजन पेट खराब कर सकता है। शनि लग्न में हैं, इसलिए आलस्य को खुद पर हावी न होने दें।
उपाय: आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;