
Meen Dainik Rashifal, 25 जनवरी 2026: आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए फॅमिली के साथ खाने और घूमने का है। चंद्रमा आपकी राशि से धन और कुटुंब स्थान में हैं। आज घर में कोई खास पकवान बन सकता है या आप परिवार को लेकर डिनर पर बाहर जा सकती हैं। आज आपका मन अपनी सेविंग्स और बैंक बैलेंस चेक करने में भी लगेगा। मेष राशि का चंद्रमा आपकी वाणी को थोड़ा तीखा बना सकता है, इसलिए आज मजाक में भी ऐसी बात न कहें जो किसी को चुभ जाए।छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
प्रेम जीवन में आज मीन राशि की महिलाओं का रवैया थोड़ा प्रोटेक्टिव रहेगा। दूसरा भाव परिवार का है, इसलिए आज आप अपने पार्टनर को अपने परिवार का हिस्सा बनाने की कोशिश करेंगी। अगर आप विवाहित हैं, तो आज ससुराल वालों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा और पति के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। आज किसी महंगी जगह पर डिनर डेट का प्लान बन सकता है। सिंगल महिलाओं को आज परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से शादी का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
उपाय: आज सूर्य देव को जल चढ़ाएं और केसर का तिलक लगाएं।
कामकाज के मामले में आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए फाइनेंसियल प्लानिंग का है। भले ही आज ऑफिस बंद हो, लेकिन आप घर पर बैठकर अगले हफ्ते के खर्चों और कमाई का हिसाब लगाएंगी। जो महिलाएं फैमिली बिज़नेस या फूड इंडस्ट्री से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत व्यस्त और फायदे वाला रहेगा। आज आपको अपनी कम्युनिकेशन के दम पर कोई फ्रीलांस काम मिल सकता है।
उपाय: आज किसी मंदिर में नारियल या बादाम चढ़ाएं।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट का है। दूसरा भाव सेविंग्स का होता है, इसलिए आज आप पैसा खर्च करने के बजाय उसे जोड़ने पर ज्यादा ध्यान देंगी। परिवार की खुशी के लिए आज खाने-पीने या घर के राशन पर अच्छा-खासा खर्च हो सकता है। आज आपको पैतृक संपत्ति या किसी पुराने निवेश से जुड़े अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आज किसी को उधार न दें, पैसा फंस सकता है।
उपाय: आज किसी छोटी कन्या को खीर या सफेद मिठाई खिलाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को मुंह और दांतों का ध्यान रखना चाहिए। दूसरा भाव मुख का है और मेष का चंद्रमा मुंह में छाले या दांत दर्द दे सकता है। आज बहुत ज्यादा गर्म या स्पाइसी खाना खाने से बचें। आंखों में जलन या थकान महसूस हो सकती है ठंडे पानी से आंखें धोएं। आज आप अपने शुगर लेवल को अवश्य चेक करें
उपाय: आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करे।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।