
Meen Dainik Rashifal, 24 जनवरी 2026: आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए धन और परिवार पर निर्भर रहेगा। पिछले दो दिनों से आप जिस इमोसनल अप एंड डाउन या खुद के बारे में सोचने में व्यस्त थीं, आज उससे बाहर निकलकर आप प्रैक्टिकल होंगी चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव धन और वाणी स्थान में आ गए हैं। आज आपका पूरा ध्यान अपनी सेविंग्स बढ़ाने और परिवार की जरूरतों को पूरा करने पर रहेगा। शनिवार का दिन है, इसलिए आज आप अपनी जुबान पर संयम रखें, क्योंकि आपकी सीधी बात किसी को चुभ सकती है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
लव और रिलेशनशिप के मामलों में आज मीन राशि की महिलाओं का स्वभाव थोड़ा पजेसिव हो सकता है।दूसरा भाव सिक्योरिटी का है, इसलिए आज आप अपने रिश्ते में सुरक्षा और कमिटमेंट चाहेंगी। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, पति के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर या फैमिली गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज अपने पार्टनर को अपने परिवार से मिलवाने की सोच सकती हैं। सिंगल महिलाओं को आज कोई ऐसा प्रपोसल मिल सकता है जो आर्थिक रूप से संपन्न हो।
उपाय: आज चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं।
कामकाज के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं के लिए दिन फाइनेंसियल डिसीजन का है। आज आप काम से ज्यादा अपनी इनकम के बारे में सोचेंगे । जो महिलाएं बैंकिंग, फाइनेंस, ज्वेलरी, या फ़ूड इंडस्ट्री से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत शानदार है। शनिवार होने के बावजूद आज आपके काम की गति अच्छी रहेगी। बिज़नेस में आज रुका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं। आज अपनी वाणी के दम पर आप कोई बिगड़ा काम बना लेंगी।
उपाय: काम पर जाने से पहले किसी छोटी कन्या को मीठा दें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सेविंग्स और इंवेस्टमेंट्स का है। तीसरा भाव सेविंग्स का होता है, इसलिए आज बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए दिन शुभ है। आज आपको पैतृक संपत्ति या परिवार की तरफ से आर्थिक लाभ हो सकता है। शनिवार के दिन अगर आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट एफडी या गोल्ड परचेस करती हैं, तो वह सिक्योर रहेगा। आज शॉपिंग करते समय आप बार्गेनिंग बहुत अच्छा करेंगी।
उपाय: आज अपने पर्स में चांदी का एक सिक्का या चौकोर टुकड़ा रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को मुंह, दांत और गले का ध्यान रखना चाहिए। दूसरा भाव मुख का होता है। आज दांत दर्द, मसूड़ों में सूजन या गले में खराश की समस्या हो सकती है। आज बहुत ज्यादा ठंडा या खट्टा खाने से बचें। अपनी आंखों का भी ख्याल रखें, थकान या नींद की कमी से आंखों में जलन हो सकती है।
उपाय: आज यदि संभव हो तो शनि देव के नाम पर किसी गरीब को काला कंबल या वस्त्र दान करें या सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।