
Meen Dainik Rashifal, 23 जनवरी 2026: आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए सेल्फ -रिफ्लेक्शन और नई बिगनिंग का है। आज बसंत पंचमी है और चंद्रमा आपकी ही राशि में विराजमान हैं। आप बाहर से जितनी शांत दिखेंगी, अंदर से इमोशंस आउट ऑफ कण्ट्रोल रहेगा। आज आपका इन्ट्यूशन बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगा। आप बिना कहे लोगों के मन की बात जान लेंगी। आज का दिन खुद को निखारने और अपनी छिपी हुई टैलेंट को दुनिया के सामने लाने का है। आज आप अट्रैक्टिव दिखेंगे। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
प्रेम जीवन में आज मीन राशि की महिलाओं का स्वभाव बहुत रोमांटिक और केयरिंग रहेगा। आप चाहेंगी कि पार्टनर आज आपको पैम्पर करे और आपकी तारीफ करे। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत प्यारा है, पति के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी और आपसी समझ बढ़ेगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज आपका पार्टनर आपके लुक या स्वभाव से इम्प्रेस हो जाएगा। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन लकी है, कोई आपको सीक्रेटली पसंद कर सकता है।
उपाय: आज मां सरस्वती को सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
कामकाज के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं के लिए दिन सक्सेस वाला है। लग्न का चंद्रमा आपको कॉन्फिडेंस देगा, जिससे आप मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगी। जो महिलाएं क्रिएटिव फील्ड, डांस, म्यूजिक, पेंटिंग या टीचिंग से जुड़ी हैं, उनके लिए बसंत पंचमी का दिन वरदान जैसा है। आज आपके आइडियाज की कद्र होगी। बिज़नेस में आज आप अपने दम पर कोई बड़ा फैसला लेंगी जो फायदेमंद साबित होगा। आज लोग आपकी पर्सनैलिटी से प्रभावित होकर जुड़ना चाहेंगे।
उपाय: आज काम पर जाने से पहले या पढ़ाई की टेबल पर मोर पंख रखें।

आर्थिक दृष्टि से आज मीन राशि की महिलाओं के लिए दिन स्टेबल रहेगा। ग्याहरवें भाव में उच्च का मंगल होने से इनकम का फ्लो अच्छा बना रहेगा। आज आप खुद पर, अपनी ग्रूमिंग या कपड़ों पर पैसा खर्च करना पसंद करेंगी। बसंत पंचमी पर किताबों या ज्ञान बढ़ाने वाली चीजों पर धन खर्च हो सकता है। आज इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है, ध्यान रहें आज आप किसी की बातों में आकर नहीं, बल्कि अपनी रिसर्च करके ही पैसा इन्वेस्ट करें ।
उपाय: आज किसी मंदिर में पीले फल या बेसन के लड्डू दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को सिरदर्द और कफ की समस्या हो सकती है। आपकी राशि में चंद्रमा होने से मौसम का असर आप पर जल्दी होगा, इसलिए ठंड से बचें। आज मानसिक रूप से आप थोड़ा इमोशनल या मूडी हो सकती हैं, जिसका असर आपकी एनर्जी पर पड़ेगा। मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग करना आज आपके लिए बहुत जरूरी है ताकि मन शांत रहे।
उपाय: रात को सोते समय अपने सिरहाने कपूर का एक टुकड़ा रखें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।