Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:29 AM IST
aaj kaisa rahega meen rashi

Aaj Ka Meen Rashifal 22 January 2026: दिल की सुनें या दिमाग की? आज सितारों ने मीन राशि वालों को दी है कड़ी चेतावनी

मीन राशि की महिलाओं के लिए 22 जनवरी 2026 का दिन भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण रहेगा। पुरानी बातें और अधूरे रिश्ते मन में हलचल पैदा कर सकते हैं। रिश्तों में दिल से फैसले लेने पड़ सकते हैं, जबकि आर्थिक मामलों में व्यावहारिकता ज़रूरी है। मानसिक थकान से बचने के लिए दूसरों की चिंताएं अपने ऊपर न लें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। पंडित सौरभ त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण उपाय भी बताए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 07:47 IST

Meen Dainik Rashifal, 22 जनवरी 2026: आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए अंदर से हलचल भरा रहेगा। बाहर से सब सामान्य दिखेगा, लेकिन अंदर बहुत कुछ चल रहा होगा पुरानी बातें, अधूरे रिश्ते, दबाई गई इच्छाएं और वो फैसले जो टाल दिए गए थे। आज चंद्र प्रभाव मीन राशि की महिलाओं को ज़्यादा सेंसेटिव बना रहा है, और यही सेंसिटिविटी अगर कंट्रोल में नहीं रही, तो दिन भारी लग सकता है। आज  आप हर किसी की इमोशन्स की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर न लें। आप सबको समझ सकती हैं, लेकिन हर किसी को संभालना आपकी ज़िम्मेदारी नहीं है यह बात अगर आज नहीं समझीं, तो मानसिक थकान संभव है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

रिश्तों में आज मीन राशि की महिलाएं दिल से सोचेंगी, दिमाग से नहीं। यही आपकी ताकत भी है और कमजोरी भी , विवाहित महिलाओं के लिए दिन थोड़ा भावुक रह सकता है। जीवनसाथी की कोई बात, लहजा या पुरानी याद आज दिल को जल्दी छू सकती है। अगर आप चुप रहकर सब सहने की कोशिश करेंगी, तो बात अंदर ही अंदर जमा होती जाएगी। आज साफ और शांत शब्दों में अपनी बात रखना ज़रूरी है। अविवाहित महिलाओं के मन में आज किसी पुराने रिश्ते या किसी ऐसे व्यक्ति का ख्याल आ सकता है, जिससे जुड़ाव अधूरा रह गया था।
उपाय: आज शाम को गुलाब या कमल का फूल जल में प्रवाहित करें।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज मीन राशि की महिलाएं थोड़ा असमंजस महसूस कर सकती हैं। आप मेहनत कर रही हैं, लेकिन परिणाम वैसा नहीं दिख रहा यही बात मन में खटक सकती है। नौकरी कर रही महिलाओं को आज ऑफिस में किसी महिला कलीग्स या सीनियर से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हर बात को दिल पर लेना आज भारी पड़ सकता है। जो महिलाएं क्रिएटिव फील्ड, शिक्षा, काउंसलिंग, मीडिया या आर्ट से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन बेहतर है, लेकिन फोकस बनाए रखना ज़रूरी होगा। आज दूसरों को खुश करने के चक्कर में अपने काम से न भटके।
उपाय: काम पर निकलते समय चांदी की अंगूठी या सफेद रुमाल साथ रखें।

More For You

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

पैसों के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को इमोशन्स से नहीं, रियलिटी से फैसला लेना होगा। किसी करीबी के लिए खर्च करने का मन बनेगा, लेकिन बजट देखकर ही कदम उठाएं। आज उधार देना या किसी के लिए गारंटी लेना ठीक नहीं है, चाहे सामने वाला कितना भी अपना क्यों न हो। घर से जुड़ा कोई छोटा खर्च, दवा या कॉस्मेटिक से संबंधित खर्च सामने आ सकता है
उपाय: आज लक्ष्मी जी के सामने सफेद मिठाई अर्पित करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज मीन राशि की महिलाएं मानसिक रूप से थकी हुई महसूस कर सकती हैं। नींद पूरी न होना, सिर भारी लगना या आंखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। आज सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि आप दूसरों की चिंता अपने ऊपर न लें। आज अपनी आप को आराम देने बहुत जरुरी है ,पानी कम पीना या भावनात्मक तनाव आज सेहत बिगाड़ सकता है।
उपाय: सोने से पहले गुनगुने दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर लें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;