
Meen Dainik Rashifal: 20 जनवरी 2026 का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए खुशियों और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है, जो आपकी राशि से ग्यारहवें भाव लाभ और इच्छा पूर्ति का भाव का है। यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगी, उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ी रहेंगी और उन्हें पूरा करने के लिए आप सही दिशा में प्रयास भी करेंगी। दोस्तों और बड़े भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकती हैं, जहाँ आपकी उपस्थिति सबको प्रभावित करेगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
मीन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन लव लाइफ में मोमेंट्स का है। बारहवें भाव के ग्रह बेडरूम रोमांस और आपसी समझ को बढ़ाते हैं। आज आप और आपका पार्टनर दुनिया की नज़रों से दूर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करेंगे। अगर आप किसी सीक्रेट रिलेशनशिप में हैं, तो आज वह और गहरा हो सकता है। विवाहित महिलाओं को आज जीवनसाथी के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बनाने का मौका मिलेगा। खर्चे को लेकर पति-पत्नी में हल्की नोकझोंक हो सकती है।
उपाय: आज किसी मंदिर में पीले फूल की माला अर्पित करें।
करियर के मामलो पर आज मीन राशि की महिलाओं को विदेशी संपर्कों से लाभ होगा। बारहवां भाव विदेश का और ग्यारहवां भाव लाभ का है यह कॉम्बिनेशन उन महिलाओं के लिए गोल्डन चांस है जो इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, एमएनसी या हॉस्पिटल मैनेजमेंट में काम करती हैं। आज बॉसेस का सहयोग मिलेगा। मंगल के प्रभाव से आज आपके नेटवर्क और कॉन्टेक्ट्स बहुत तेजी से काम करेंगे। अगर आप वीजा या पीआर के लिए अप्लाई करना चाहती हैं, तो आज का दिन सर्वोत्तम है।
उपाय: आज केसर का तिलक अपने माथे और नाभि पर लगाएं।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन फ्लो वाला रहेगा। पैसा आएगा भी तेजी से और जाएगा भी। ग्यारहवें भाव का उच्च मंगल आपको व्यापार या बोनस के जरिए अच्छा खासा प्रॉफिट दिला सकता है। लेकिन बारहवें भाव का शुक्र आज आपको ब्रांडेड कपड़े, परफ्यूम या घर की सजावट पर भारी खर्च करने के लिए कराएगा । आज आप दान-पुण्य या किसी धार्मिक कार्य पर भी धन खर्च करेंगी, इन्वेस्टमेंट के लिए विदेशी फंड्स या बॉन्ड्स अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
उपाय: आज किसी धर्म स्थान पर हल्दी की गांठ दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को पैरों और नींद का ध्यान रखना होगा। बारहवां भाव पैरों के तलवों और एड़ियों का होता है, इसलिए आज ज्यादा चलने-फिरने से पैरों में सूजन आ सकती है। शुक्र और चंद्रमा की युति के कारण आज आपको लाजिनेस्स या दिन में नींद आने की समस्या हो सकती है। आज आंखों में पानी आना या जलन की शिकायत भी हो सकती है।
उपाय: आज रात को सोते समय अपने सिरहाने एक तांबे के लोटे में पानी रखें और सुबह उसे किसी पौधे में डाल दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।