
Meen Dainik Rashifal, 18 January 2026: रविवार का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए सपनों के सच होने जैसा है। आज मौनी अमावस्या है और आपकी राशि आज की सबसे लकी राशि है। आज आपकी कोई बहुत पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। आज आपको ऐसा लगेगा जैसे हर कोई आपको खुश करने में लगी है। आज दोस्तों और बड़े भाई-बहनों से आपको बहुत प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आज का दिन घर में बैठकर बिताने का नहीं, बल्कि लोगों से मिलने-जुलने और नेटवर्क बढ़ाने का है। आज आप जो भी मांगेंगी, वो आपको मिलने के पूरे चांस हैं।
प्यार और रिश्तों के मामले में आज का दिन दोस्ती और प्यार के मिक्सचर जैसा है। अगर आप सिंगल हैं, तो हो सकता है कि आज कोई पुराना दोस्त आपको प्रपोज कर दे या दोस्ती प्यार में बदल जाए। 11वें घर में इतने सारे ग्रह होने से आपकी लव लाइफ में बहुत रोमांच रहेगा।आज आपके ग्रहों की दृष्टि सीधे आपके प्रेम भाव में पर पड़ रही है, जिससे आप अपने पार्टनर को लेकर थोड़ी पजेसिव हो सकती हैं। आप चाहेंगी कि पार्टनर सिर्फ आपसे बात करें, जो थोड़ी जलन पैदा कर सकता है। आज पार्टनर के साथ किसी पार्टी या सोशल फंक्शन में जाना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।
उपाय – आज शाम को घर के मंदिर में पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
करियर के मामले में आज का दिन बड़े कॉन्टैक्ट्स बनाने का है। भले ही आज छुट्टी है, लेकिन आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे प्रभावशाली इंसान से हो सकती है जो भविष्य में आपके करियर को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। अगर आप अपना बिज़नेस करती हैं, तो आज का दिन सुपर प्रॉफिट वाला है। आज आपको कोई बहुत बड़ी डील मिल सकती है। जो महिलाएं सोशल मीडिया, एनजीओ या लोगों के बीच रहकर काम करती हैं, आज उनकी पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ेगी।
उपाय – आज आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं।

पैसों के मामले में आज का दिन काफी अच्छा मिलने वाला है। आपके लाभ भाव में उच्च का मंगल बैठा है आज आपको एक से ज्यादा जरियों से पैसा मिल सकता है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था और आपने उम्मीद छोड़ दी थी, तो आज उसके मिलने की खुशखबरी आ सकती है। आज बड़े भाई-बहन आपको कोई कीमती गिफ्ट दे सकते हैं। आज आप अपनी खुशियों और दोस्तों पर दिल खोलकर खर्च करेंगी। आज शेयर मार्किट से जुड़े लोगों को भी फायदा होने के संकेत हैं।
उपाय – आज किसी गरीब कन्या को खीर या सफेद मिठाई खिलाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत को लेकर आज आपको अपने पैरों और पेट का थोड़ा ध्यान रखना है। 11वां भाव पैरों का होता है, वहां इतने सारे ग्रह होने से पैरों में दर्द या ऐंठन हो सकती है। इसके अलावा, ग्रहों की सीधी दृष्टि पेट वाले हिस्से पर है, जिससे एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। आज पार्टी या दावत में ज्यादा उल्टा-सीधा खाने से बचें। आज आपको थकान तो होगी, लेकिन यह थकान काम की नहीं, बल्कि खुशी और भागदौड़ की होगी।
उपाय – आज पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 7 परिक्रमा करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।