
Meen Dainik Rashifal, 17 January 2026: शनिवार का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए अपने सपने पूरा करने का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज मासिक शिवरात्रि है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का पर्व है। आज का दिन अपके लिए काम के प्रति कर्मठ बनाने का है आज मन में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है कई दिन से पेंडिंग काम आज हो ने सम्भावना है। कोई रुका हुआ पेमेंट आज आपको मिल सकता है आज समज में आपकी इज्जत और बढ़ेगी। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
मीन राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन अपने इमोशन्स में कण्ट्रोल रखने का है । आज आप अपने पार्टनर को लेकर बहुत पजेसिव हो सकती हैं। लव लाइफ में रोमांस तो रहेगा, लेकिन छोटी सी बात पर ईगो क्लैश भी हो सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपनी संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है या बच्चों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज चंद्रमा आपको काम में व्यस्त रखेगा, जिससे पार्टनर को समय कम मिल पाएगा। रिलेशनशिप में रही महिला के लिए आज कोई फ्यूचर प्लानिंग के लिए अच्छा दिन है। सिंगल्स आज कोई बड़ा डिसीजन न लें।
उपाय: आज शाम को शिवलिंग पर पीले फूल और बेसन का लड्डू चढ़ाएं।
मीन राशि की महिलाओं के लिए करियर की दृष्टि से आज का दिन ठीक है। 10वें भाव का चंद्रमा आपको वर्कहोलिक बनाएगा, और 11वें भाव का उच्च मंगल आपको उस मेहनत का परिणाम दिलाएगा। अगर आप प्रमोशन का इंतज़ार कर रही थीं, तो आज वह खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी, राजनीति, या बड़े पदों पर बैठी महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। बिज़नेस करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन प्रॉफिट वाला है। आज आप अपने नेटवर्क और दोस्तों की मदद से कोई बहुत बड़ी डील क्रैक कर सकती हैं। आज आपकेकलीग आपकी सफलता देखकर कई तरह की बात कर सकते है आप उसे इग्नोर करें। ऑफिस में आज आपकी रेपुटेशन बढ़ेगी।
उपाय: आज शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और 7 परिक्रमा करें।

मीन राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके धन भाव का स्वामी मंगल लाभ भाव में उच्च का होकर बैठा है। यह धन प्राप्ति का सबसे शक्तिशाली योग है। आज मल्टीप्ल इनकम सोर्सेज बनेंगे। शेयर मार्किट से या पुराने कोई इन्वेस्टमेंट से अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। पुराना फंसा हुआ पैसा आज वापस मिलने के प्रबल योग हैं। बड़े भाई-बहनों से आज आपको कीमती उपहार या आर्थिक मदद मिल सकती है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं और लक्जरी पर दिल खोलकर खर्च करेंगी आज बैंक बैलेंस में निश्चित रूप से वृद्धि होगी।
उपाय: आज किसी गरीब कन्या को खीर खिलाएं या सफेद वस्त्र का दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
मीन राशि की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन पैरों और पेट के प्रति सचेत रहने का है। 11वां भाव पिंडलियों और पैरों का होता है। वहां ग्रहों की युति और शनि का प्रभाव पैरों में दर्द, नसों में खिंचाव या ऐंठन दे सकता है। इसके अलावा, 5वें भाव पर मंगल-सूर्य की दृष्टि पेट में एसिडिटी जलन पैदा कर सकती है। आज आपको तला-भुना और बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को आज विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। काम के बोझ के कारण शाम को थकान महसूस होगी, इसलिए पर्याप्त आराम करें।
उपाय: आज अपने माथे और नाभि पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।