Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:53 AM IST
 aaj ka meen rashifal 14 january 2026

Aaj Ka Meen Rashifal 14 January 2026: मकर संक्रांति पर सूर्य का लाभ भाव में गोचर; आज मीन राशि के लिए खुलेगा किस्मत का द्वार, पढ़ें कैसा रहेगा दिन

14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर मीन राशि की महिलाओं के लिए दिन बेहद शुभ है। सूर्य के लाभ भाव में गोचर से आय, पदोन्नति और मान-सम्मान बढ़ेगा। चंद्रमा भाग्य स्थान में होने से प्रेम, करियर और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने निवेश से लाभ और स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं। यह दिन आनंद लेने और भविष्य के सपने देखने का है।
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 07:56 IST

Meen Dainik Rashifal, 14 January 2026: बुधवार का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति का महापर्व है। आज सूर्य देव आपकी राशि से 11वें भाव  में प्रवेश कर रहे हैं जो की लाभ, आय और इच्छा पूर्ति का घर है । ज्योतिष में 11वें घर में सूर्य का जाना सबसे शुभ माना जाता है। आज से आपकी इनकम बढ़ने, प्रमोशन मिलने और समाज में मान-सम्मान बढ़ने का समय शुरू हो रहा है।

आज चंद्रमा आपके 9वें भाव भाग्य स्थान में बैठा है। आज कर्म और किस्मत दोनों आपके साथ हैं। आज का दिन एंजॉय करने और भविष्य के सपने देखने का है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मीन राशि की महिलाओं के लिए दिन आशीर्वाद समान है। 9वें भाव का चंद्रमा रिश्तों में आध्यात्मिक जुड़ाव लाता है। आज आप और आपके पति किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं । यह आपके रिश्ते को बहुत मजबूत बनाएगा। सूर्य का 11वें भाव में होना सोशल सर्कल को बढ़ाता है। लव लाइफ में, आज आप अपने पार्टनर को अपने दोस्तों से मिलवा सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी सोशल गैदरिंग या पार्टी में आपको अपना सोलमेट मिल सकता है।
उपाय: आज किसी बुजुर्ग महिला को शॉल या गर्म कपड़े दान करें।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज आज मीन राशि की महिलाओं का दिन सपनों के सच होने का है। सूर्य 11वें भाव में बैठकर आपको बड़े-बड़े लोगों से जोड़ेगा। अगर आप प्रमोशन या सैलरी बढ़ने का इंतज़ार कर रही थीं, तो आज का दिन अच्छा है । जो महिलाएं एनजीओ, सोशल वर्क, या पब्लिक डीलिंग में हैं, आज उनकी पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ेगी। 9वें घर का चंद्रमा उच्च शिक्षा और ट्रैवल का योग बना रहा है। आज आप काम के सिलसिले में कोई यात्रा या विदेश यात्रा कर सकती है है। आज आपके सीनियर आपकी सलाह को सीरियस लेंगे।
उपाय: आज पीली वस्तु या केला, चने की दाल और तिल का दान करें।

More For You

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का मीन राशि की महिलाओं के लिए काफी अच्छा रहने वाला है । 11वां भाव वैसे भी लाभ का होता है और वहां सूर्य का गोचर मल्टीप्ल सोर्सेज ऑफ़ इनकम खोलता है। पुराने इन्वेस्टमेंट से आज तगड़ा मुनाफा हो सकता है।आज आपको कोई महंगा गिफ्ट या बोनस मिल सकता है। आज आप खुले दिल से दान करेंगी और खुले दिल से खर्च भी करेंगी। शेयर बाज़ार या बिज़नेस में आज लिया गया रिस्क फायदेमंद साबित होगा।
उपाय: आज गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। सूर्य और चंद्रमा की शुभ स्थिति आपको एनर्जेटिक और फिट रखेगी। 11वें भाव का सूर्य पुरानी बीमारियों से रिकवरी दिलाता है। बस आज खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें, ज्यादा मीठा या भारी खाना पेट में भारीपन दे सकता है। आज सुबह की धूप लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेग।
उपाय: आज भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;