
Pisces Horoscope Today, 12 January 2026: 12 जनवरी 2026, सोमवार का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए इमेजिनेशन , शांति और सेल्फ लव का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज का दिन सोमवार है, जबकि आपकी राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु और चंद्र का संबंध गजकेसरी योग जैसा अत्यंत शुभ माना जाता है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और सोमवार भी जल तत्व का दिन है। यह संयोग आज आपकी क्रिएटिविटी और इंट्यूशन को सातवें आसमान पर ले जाएगा। आज आप लॉजिक से ज्यादा दिल से फैसले लेंगी और वे सही भी होंगे। आज आप दूसरों की मदद करने और उनका दुख-दर्द बांटने में आगे रहेंगी, जिससे आपको आत्मिक संतुष्टि मिलेगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मीन राशि की महिलाओं के लिए दिन ड्रीमी हो सकता है। गुरु और चंद्र का प्रभाव रिश्तों में निस्वार्थ प्रेम और समर्पण लाता है। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत मधुर रहेगा आपके पति आपके शांत और समझदार स्वभाव की तारीफ करेंगे। आज घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चा हो सकती है जो आप दोनों को और करीब लाएगी। लव लाइफ में, आज आप बहुत रोमांटिक मूड में रहेंगी। सिंगल महिलाओं को आज सावधान रहना चाहिए कि वे भावनाओं में बहकर किसी गलत इंसान पर भरोसा न कर लें। आज रियलिटी और इमेजिनेशन में फर्क करना जरूरी है।
उपाय: आज भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें।
करियर के मामले पर पर आज का दिन उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है जो क्रिएटिविटी, हीलिंग, टीचिंग या काउंसलिंग के क्षेत्र में हैं। मीन राशि की महिलाएं जन्म से ही एक कलाकार होती हैं। अगर आप लेखक, पेंटर या संगीतकार हैं, तो आज आपको कोई मास्टरपीस बनाने का आईडिया आ सकता है। कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को आज बोरियत महसूस हो सकती है, क्योंकि रूटीन वर्क आपको पसंद नहीं आएगा। आज कलीग आपकी किंडनेस का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते है।
उपाय: ऑफिस के बैग में पीले रंग का रुमाल या हल्दी की गांठ रखें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मीन राशि की महिलाएं अक्सर पैसों के मामले में थोड़ी लापरवाह हो जाती हैं। आज चंद्रमा के प्रभाव से आप भावनाओं में बहकर किसी की आर्थिक मदद कर सकती हैं या दान-पुण्य में धन खर्च कर सकती हैं। आज अपने बजट का भी ध्यान रखें। आज किसी को उधार पैसा देने से बचें, क्योंकि उसके वापस आने की संभावना कम है। इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन शॉर्टकट दूर रहें। धार्मिक पुस्तकों या एंटीक चीज़े की खरीदारी पर खर्चा हो सकता है।
उपाय: आज आटे की लोई में चने की दाल और गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को अपने पैरों और नींद का ध्यान रखना होगा। मीन राशि का सीधा संबंध पैरों के तलवों से है। आज ज्यादा चलने-फिरने से पैरों में सूजन या दर्द हो सकता है। चंद्रमा के प्रभाव से ठंड लग सकती है या कफ की समस्या हो सकती है। आज अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी वाला दूध पिएं। मानसिक रूप से आज आप बहुत सेंसिटिव रहेंगी, इसलिए नेगेटिव न्यूज़ से दूर रहें।
उपाय: आज शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा केसर या हल्दी मिलाकर अभिषेक करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।