Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:16 PM IST
image

Aaj Ka Meen Rashifal 8 January 2026: रवि योग और सौभाग्य योग से मीन राशि के लोगों के बनेंगे रुके हुए काम, भावनाओं में आएगा संतुलन

आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए आत्मनिरीक्षण और भावनात्मक संतुलन का संकेत दे रहा है। रवि योग और सौभाग्य योग के प्रभाव से आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आपके संवेदनशील स्वभाव और दूसरों के लिए त्याग भाव के कारण आज थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन सही सोच और आत्म-सम्मान बनाए रखने से आज का दिन आपके लिए सकारात्मक साबित होगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 08:20 IST

Pisces Horoscope Today, 8  January 2026:  8 जनवरी 2026, माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, मीन राशि की महिलाओं के लिए अंदरूनी टकराव और खुद को जानने  का दिन है। सूर्य से बन रहा रवियोग आपके आत्मसम्मान वृद्धि और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करता है , वहीं आज  सौभाग्य योग आपकी  झुठ बोलने की आदत को कम करता है मीन राशि की महिलाएं सबसे ज़्यादा संवेदनशील, करुणामयी और त्याग करने वाली होती है। आप दूसरों का दर्द जल्दी महसूस करते हैं, लेकिन समस्या यह है कि आप अक्सर दूसरों के लिए खुद को नजरअंदाज़ कर देते हैं। एहि चीज़ आपके लिए आज चिंता कारण बन सकती है।

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

प्रेम के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं की भावनाएँ बहुत गहरी रहेंगी लेकिन आपको एकतरफा झुकाव का खतरा भी उतना ही है। रिलेशनशिप में रह रही मीन राशि की महिलाओं आज यह महसूस कर सकती हैं कि वो जितना सब अपने पार्टनर को दे रही हैं, उतना उन्हें पार्टनर से वापस नहीं मिल रहा। लेकिन ये बात सच भी हो सकती है। आज आपको अपने पार्टनर के प्रति से ईमानदार होना ज़रूरी है। अगर आपका पार्टनर आप की भावनाओं को हल्के में ले रहा है, तो उसे सही ठहराने की कोशिश मत कीजिए। प्यार में त्याग ज़रूरी है, लेकिन आत्मसम्मान भी उतना ही जरूरी है सिंगल रह रही मीन राशि की महिलाओं के लिए आज किसी पुराने रिश्ते या अधूरी बात की याद आ सकती है आज आप किसी को याद कर सकती हैं, लेकिन किसी भी रिश्ते की शुरुआत आज नहीं होगी।
उपाय -आज किसी बहते जल में दूध या चावल प्रवाहित करें।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाओं को आज कार्य क्षेत्र में भ्रम और असमंजस की स्थिति देखने को मिल सकती है आपको लग सकता है कि आप बहुत मेहनत कर रहे हैं, फिर भी आपको उसका क्रेडिट नहीं मिल रहा है। आपकी यह सोच सही है आज आपको कार्य क्षेत्र में उतना सम्मान नहीं मिलेगा जितना आप चाहते है। अपना क्रेडिट दूसरों को देने की आपकी पुरानी आदत आज आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आज आपको कार्य स्थल में अपनी बात स्पष्ट रखना है कल के भरोसे कोई कम न छोड़े। क्रिएटिव, आर्ट, म्यूज़िक, लेखन, अध्यात्म, काउंसलिंग, हीलिंग और शिक्षा से जुडी महिलाओं के लिए आज का दिन संवेदनशील लेकिन र्णायक है।
उपाय – आज घर से निकलते समय गणेश जी का स्मरण करते हुए निकले।

More For You

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में मीन राशि की महिलाओं की आज भावनाएँ अपने ही निर्णयों पर हावी हो सकती हैं। आप आज किसी अपने की मदद के नाम पर अपनी लिमिट से ज्यादा खर्च करेंगे । आज उधार देना आपको महंगा पड़ सकता है खरीदारी या बिना सोचे समझे किये हुयुए इन्वेस्टमेंट आज आपको नुकसान दे सकते है आज आपको समझना होगा कि पैसे से मदद की जा सकती है, लेकिन खुद को नुकसान करके नहीं , अगर कोई पुराना पेमेंट अटका हुआ है, तो आज वो वापस मिल सकता है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का रिफंड आज आ सकता है।
उपाय – आज किसी जरूरतमंद को सफेद वस्तु या चावल दान करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मीन राशि की महिलाएं मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते है आज आपको या तो नींद ज्यादा आ सकती है या तो  कम दोनों हो सकती है। आज पैर, लिक्विड रिटेंशन, हार्मोनल इश्यू या आलस महसूस हो सकता ह।  आज अपना विशेष ध्यान रखें अगर आज भी आपने अपने मन की बात नहीं सुनी और छोटी परेशानी को अनदेखी की, तो आगे चलकर लम्बी बीमारी हो सकती है।
उपाय – आज सोने से पूर्व भगवान का धन्यवाद करें ।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;