Destiny Number 5 Prediction 2024: जानें भाग्यांक 5 वालों के लिए कैसा रहने वाला है नया साल

भाग्यांक 5 वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है। इसके बारे में इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें। 

Destiny Number  prediction

(Destiny number 5 prediction 2024) व्यक्ति के जीवन में भविष्य में क्या होने वाला है। उनका करियर, स्वास्थ्य, प्रेम कैसा रहने वाला है। इस संबंध में ज्योतिष और राशिफल का सहारा लिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूलांक और भाग्यांक के हिसाब से भी पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष की बात करें, तो यह एक ऐसी विधा मानी जाती है। जो भविष्य से संबंधित कई जानकारी देता है। यह शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताता है।

व्यक्ति की जन्म तारीख, महीना और साल के योग से प्राप्त किए गए अंक को भाग्यांक कहा जाता है। भाग्यांक का रूप मूलांक से अलग होता है। कोई भी व्यक्ति अपने भाग्यांक से अपना भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकता है।

अब ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की जन्म तिथि का एकल अंक 5 है, तो उसका भाग्यांक 5 माना जाता है। जैसे कि जन्मतिथि 4-6-1975 है। इसमें माह 6, है, जो 6 रहेगा। जन्म तिथि, 4 यानी अंक-4 ही रहेगा। वहीं अंत में, साल 1975 को 1+9+7+5=22 कर दिया गया जो आगे 2+2=4 हो जाएगा।

अब आखिर में सभी परिणामों को जोड़कर एकल संख्या 6+4+4=14 है। उसके बाद 1+4 जोड़ते हैं और भाग्यांक 5 आता है। इस प्रकार भाग्यांक का पता लगाया जा सकता है।

अब ऐसे में भाग्यांक 5 वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

जानें भाग्यांक 5 वालों का व्यक्तित्व

remedies for number

भाग्यांक 5 वाले लोग पक्षी की भांति होते हैं। उन्हें आजाद रहना बेहद पसंद होता है। भाग्यांक 5 वाले अपने काम से काम रखना पसंद करते हैं। इन्हें क्रोध बेहद जल्दी आता है और उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाता है।

जानें कैसा रहने वाला है भाग्यांक 5 वालों का साल 2024

भाग्यांक 5 वालों के लिए साल 2024 करियर के लिहाज से भी शानदार माना जा रहा है, हालांकि आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। नए साल 2024 में आपको अपनी कला के साथ प्रोडक्टिविटी में भी उन्नति करने के अवसर मिलेंगे।

इसे जरूर पढ़ें - नए वर्ष में घर ले आएं ये चीजें, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

जानें भाग्यांक 5 का करियर

भाग्यांक 5 वालों के लिए साल 2024 बहुत अच्छा माना जा रहा है। आपके लिए नया साल उत्साहजनक रहने वाला है। आपको उन्नति मिल सकती है। आपको अपने दिल से ज्यादा दिमाग से काम लेने की जरूरत है। तभी आपको सफलता मिल सकती है।

जानें भाग्यांक 5 वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य

भाग्यांक 5 वालों के लिए नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा माना जा रहा है। आपको थोड़ी मानसिक परेशानियां हो सकती है, लेकिन ज्यादा सोच-विचार करने से बचें और रोजाना व्यायाम करें।

इसे जरूर पढ़ें - धन लाभ और घर की समृद्धि के लिए आजमाएं इस फूल के उपाय

भाग्यांक 5 वालों की आर्थिक स्थिति

भाग्यांक 5 वालों के लिए साल 2024 आर्थिक (आर्थिक स्थिति उपाय) रूप से अच्छा रहना वाला है। आपको फिजूलखर्ची से बचने की आवश्यकता है। निवेश से आपको लाभ हो सकता है।

भाग्यांक 5 वालों के लिए सुझाव

mata laxmi aarti in hindi

  • भाग्यांक 5 वाले क्रोध करने से बचें।
  • अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। खान-पान समय पर करें और व्यायाम अवश्य करें।
  • भाग्यांक 5 वाले करें माता लक्ष्मी की करें उपासना
  • भाग्यांक 5 वाले माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की उपासना करें।
  • मां लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।
  • शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करने से बचें।
  • माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP