Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
aaj ka tula rashifal 29 january

Aaj Ka Tula Rashifal 29 January 2026: आज के दिन सौंदर्य और संतुलन से भरा रहेगा दिन, जानिए तुला राशि की महिलाओं का राशिफल

आज तुला राशि की महिलाओं का दिन सौंदर्य, संतुलन और आकर्षण से भरा रहेगा। शुक्र की शुभ स्थिति से आपका व्यक्तित्व और भी चमकदार दिखाई देगा। घर और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाने की आपकी कला आज खास रहेगी। बस किसी निर्णय में देरी न करें, वरना अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 07:49 IST

Libra Horoscope Today, 29 January 2026: तुला राशि की महिलाओं के लिए 29 जनवरी का दिन अट्रैक्सन और डिप्लोमेसी से भरा रहने वाला है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र का प्रभाव आज आपके व्यक्तित्व में एक विशेष चमक लाएगा। आज आप न केवल बाहरी रूप से बल्कि अपने विचारों से भी लोगों को प्रभावित करेंगी। घर और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाने की आपकी कला आज देखने लायक होगी। आज आपका रुझान आर्टिस्टिक कार्यों, साज-सज्जा या खुद को संवारने में अधिक रह सकता है। आज किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय न लगाएं, अन्यथा अच्छा अवसर हाथ से निकल सकता है।

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन रिश्तों में रोमांस और सामंजस्य का है। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत सुखद रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की सजावट या किसी पारिवारिक समारोह की प्लानिंग्स बना सकती हैं। आज पार्टनर आपकी समझदारी की तारीफ करेंगे। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा है। पार्टनर के साथ शॉपिंग या मूवी का प्लान बन सकता है। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन आशाजनक है आपकी सौम्यता और बातचीत का तरीका किसी को आपकी ओर आकर्षित कर सकता है।
उपाय: आज सफेद रंग के वस्त्र धारण करें या सफेद रूमाल पास रखें

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

करियर के मामलो पर तुला राशि की वर्किंग वुमन के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण और प्रोडक्टिव रहेगा। ऑफिस में आज आप किसी भी विवाद को अपनी सूझबूझ से सुलझाने में सफल रहेंगी। जो महिलाएं फैशन, इंटीरियर डिजाइनिंग, कानून या पीआर के क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियों वाला है। आज कलीग्स के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रही हैं, तो आज अपनी प्रोफाइल अपडेट करने या नेटवर्किंग करने के लिए अच्छा दिन है। व्यवसायी महिलाओं को आज किसी महिला क्लाइंट से बड़ा लाभ हो सकता है।
उपाय: कार्यस्थल पर जाने से पहले दही-चीनी खाकर निकलें।

More For You

libra daily horoscope

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज तुला राशि की महिलाओं को अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। शुक्र के प्रभाव के कारण आज आप लक्ज़री , महंगे कपड़े, इत्र या कॉस्मेटिक चीज़ो पर बजट से ज्यादा खर्च कर सकती हैं। आय की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन शौक-मौज पर खर्च बढ़ने से महीने के अंत में बजट बिगाड़ सकती है। आज किसी को पैसा उधार देने से बचें। अगर आप घर के रेनोवेशन पर खर्च करने की सोच रही हैं, तो पहले बजट बना लें।
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल या सफेद मिठाई अर्पित करें।

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में तुला राशि की महिलाओं को आज कमर दर्द या हार्मोनल असंतुलन की समस्या परेशान कर सकती है। लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने से बचें। आज आपको यूरिन इन्फेक्शन या किडनी से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या के प्रति सतर्क रहना चाहिए, इसलिए पानी का सेवन अधिक करें। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगी, लेकिन शारीरिक थकान शाम तक घेर सकती है।
उपाय: आज परफ्यूम का प्रयोग जरूर करें और छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;