
Libra Horoscope Today, 25 March 2026 : तुला राशि की महिलाओं के लिए 25 मार्च 2026 का दिन आगे बढ़ने, सीखने और अपनी सोच को विस्तार देने का रहेगा। आज चंद्रमा मिथुन राशि में आपके नवम भाव में स्थित है, जिससे आपका झुकाव नई जानकारी, यात्रा और भविष्य की योजना की ओर रहेगा। आप आज केवल रोजमर्रा के कामों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि कुछ बड़ा और अलग सोचने की कोशिश करेंगी। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु से मार्गदर्शन मिल सकता है, जो आपके लिए बहुत काम का साबित होगा। शार्ट ट्रिप या किसी नए काम की शुरुआत के संकेत भी बन रहे हैं।
प्रेम की दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन पोस्टिव और समझदारी भरा रहेगा। विवाहित महिलाओं को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर फ्यूचर प्लानिंग बनाने का मौका मिलेगा। आप दोनों किसी यात्रा या किसी नए काम को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इससे रिश्ते में नई एनर्जी आएगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज कोई ऐसा व्यक्ति सामने आ सकता है जो विचारों से मैच्योर और समझदार होगा।
उपाय: आज भगवान विष्णु को पीला पुष्प अर्पित करें ।

करियर के हिसाब से आज का दिन विस्तार और नए अवसरों का है। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज अपने काम में नई दिशा मिल सकती है। अगर आप किसी बदलाव के बारे में सोच रही हैं, तो आज उस पर कदम बढ़ा सकती हैं। सीनियर से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। बिजनेस करने वाली महिलाओं को नए क्षेत्र में काम करने का मौका मिल सकता है।
उपाय: आज काम शुरू करने से पहले अपने पास एक पीली किताब या कोई पीला कागज रखें।
आर्थिक दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन संतुलन और समझदारी का है। आज आपको धन से जुड़े नए अवसर दिख सकते हैं, लेकिन हर अवसर आपके लिए सही हो यह जरूरी नहीं है। इसलिए आपको हर निर्णय सोच-समझकर लेना होगा। खर्च यात्रा, शिक्षा या किसी जरूरी काम पर हो सकता है, जो आगे चलकर फायदेमंद भी साबित हो सकता है। फिर भी आपको अपने बजट का ध्यान रखना होगा। आज किसी भी तरह का बड़ा इन्वेस्ट करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। उधार देने से बचना ही बेहतर रहेगा।
उपाय: आज एक पीले कपड़े में थोड़ी सी हल्दी और चने की दाल बांधकर अपने पास रखें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से तुला राशि की महिला आज खुद को एक्टिव महसूस करेंगी, लेकिन ज्यादा भागदौड़ करने से थकान हो सकती है। खासकर पैरों और कमर में दर्द महसूस हो सकता है। आपको आज अपने शरीर को आराम देना भी जरूरी है। खान-पान का ध्यान रखें और ज्यादा बाहर का खाना खाने से बचें। अगर आप हल्का व्यायाम और थोड़ा ध्यान करेंगी तो आप बेहतर महसूस करेंगी।
उपाय: आज स्नान के पानी में थोड़ा सा केसर मिलाकर स्नान करें ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।