Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:12 AM IST
aaj ka tula rashifal 24 january

तुला राशिफल 24 जनवरी 2026: रिश्तों में सुधार, पार्टनर से ईगो दूर रखें

24 जनवरी 2026 को तुला राशि वालों को पिछले तनाव से राहत मिलेगी। चंद्रमा सातवें भाव में होने से रोमांटिक और सामाजिक मूड रहेगा, रिश्तों में सुधार होगा। प्रेम जीवन खट्टा-मीठा रहेगा, अहंकार से बचें। करियर में नई साझेदारी और टीम वर्क से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी, खर्च बढ़ेंगे लेकिन उधार देने से बचें। स्वास्थ्य में कमर और पेट का ध्यान रखें, खूब पानी पिएं।
Editorial
Updated:- 2026-01-24, 07:44 IST

Libra Horoscope Today, 24 January 2026: 24 जनवरी 2026 का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए राहत और पार्टनरशिप का है। पिछले दो दिनों से आप जिस टेंशन , स्ट्रगल  या स्वास्थ्य समस्याओं  से जूझ रही थीं, आज उससे आपको मुक्ति मिलेगी। चंद्रमा आपकी राशि से सातवें  भाव में आ गए हैं। आज आपका मूड काफी रोमांटिक और सोशल रहेगा। आज आप अकेले रहने के बजाय लोगों के बीच रहना पसंद करेंगी। शनिवार का दिन है, इसलिए आज आप अपने रिश्तों को सुधारने के लिए गंभीर प्रयास करेंगी।

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

लव अफेयर के मैटर में आज तुला राशि की महिलाओं के लिए दिन खट्टा-मीठा रहेगा।सातवां भाव शादी का है, इसलिए आज पति के साथ बॉन्डिंग तो मजबूत होगी, लेकिन चंद्रमा मेष राशि  में है, जिससे छोटी-छोटी बातों पर तू-तू मैं-मैं हो सकती है। आज अपनी ईगो को साइड में रखें और पार्टनर की बात सुनें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज डिनर डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल महिलाओं को आज किसी फंक्शन में कोई ऐसा मिल सकता है जिससे वेब लेंथ मैच करेगी।
उपाय: आज चींटियों को आटा और चीनी मिलाकर खिलाएं।

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं के लिए दिन पब्लिक डीलिंग का है। अगर आप बिजनेस करती हैं, तो आज कोई नई पार्टनरशिप या डील फाइनल हो सकती है। आज आपके क्लाइंट्स आपके काम से खुश रहेंगे। नौकरी कर रही  महिलाओं के लिए आज का दिन टीम वर्क का है, अकेले काम करने के बजाय सहयोगियों के साथ मिलकर काम करें, सफलता जल्दी मिलेगी। शनिवार होने के कारण काम का लोड थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन आप इसे मैनेज कर लेंगी।
उपाय: काम पर जाने से पहले किसी गरीब को काले चने या कोई काली वस्तु दान करें।

More For You

libra daily horoscope

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से  आज का दिन तुला राशि की महिलाओं के मिला-जुला रहेगा। आज बिज़नेस या डेली इनकम में बढ़ोतरी होगी। लेकिन दूसरी तरफ, आज आप अपने जीवनसाथी या पार्टनर पर दिल खोलकर खर्च कर सकती हैं। आज घर की सजावट या किसी लक्जरी आइटम की शॉपिंग का भी मूड बन सकता है। अगर आप किसी को पैसा उधार देने की सोच रही हैं, तो आज बिलकुल भी न देवें , शनिवार को दिया गया पैसा अक्सर फंस जाता है।
उपाय: आज शाम को घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं को कमर और पेट के निचले हिस्से का ध्यान रखना चाहिए।सातवां  भाव किडनी और यूरिनरी सिस्टम का भी होता है, इसलिए आज पानी खूब पिएं और इन्फेक्शन से बचें। जो महिलाएं ज्यादा देर तक बैठकर काम करती हैं, उन्हें आज कमर दर्द परेशान कर सकता है। आज सुबह उठकर हल्का व्यायाम जरूर करें।
उपाय: आज शनि देव के मंत्र  ॐ शं शनिश्चराय नमः का जाप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;