
Libra Horoscope Today, 23 January 2026: 23 जनवरी 2026 का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा चल्लेंजिंग लेकिन सीखने वाला रहेगा। आप बाहर से मुस्कुराती रहेंगी, लेकिन अंदर से छोटी-छोटी बातों को लेकर टेंशन में रह सकती हैं। चंद्रमा की 6ठें भाव शत्रु और रोग भाव में स्थिति आपको बेवजह की कम्पटीशन में डाल सकती है। आज का दिन आलस्य छोड़कर डटकर काम करने का है। बसंत पंचमी की ऊर्जा आपको विरोधियों से निपटने की बुद्धि देगी। आज लोग आपकी अच्छाई का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ना कहना सीखें।
प्रेम जीवन में आज तुला राशि की महिलाओं को थोड़ा धैर्य रखना होगा। 6ठा भाव रिश्तों में बहस और गलतफहमी पैदा करता है। आज पार्टनर की कोई बात आपको दिल पर लग सकती है, जिससे मूड खराब हो सकता है। विवाहित लोगों को आज ननिहाल पक्ष या घर के खर्चों को लेकर जीवनसाथी से विवाद करने से बचना चाहिए। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज पुरानी बातों को कुरेदने का सही समय नहीं है। सिंगल महिलाओं को आज जल्दबाजी में किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
उपाय: आज मां सरस्वती या लक्ष्मी जी को सफेद बर्फी का भोग लगाएं।
कामकाज के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं के लिए दिन मेहनत मांगने वाला है। आज ऑफिस में काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा और समय कम। आपके विरोधी या जलने वाले कलीग्स आज आपकी बात यह वहा कर सकते हैं, इसलिए अपने काम से काम रखें। जो महिलाएं वकालत, मेडिकल, सर्विस सेक्टर या जॉब करती हैं, उनके लिए दिन व्यस्त लेकिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस में आज स्टाफ से जुड़ी कोई समस्या सामने आ सकती है, जिसे आपको शांत दिमाग से सुलझाना होगा।
उपाय: काम पर जाने से पहले दही-चीनी खाकर निकलें।

आर्थिक दृष्टि से आज तुला राशि की महिलाओं को लोन और कर्ज़ से दूर रहना चाहिए। आज किसी से पैसा उधार न लें और न ही दें, वरना फंस सकता है। आज सेहत पर या गाड़ी की मेंटेनेंस पर अचानक खर्चा हो सकता है। बसंत पंचमी पर बच्चों की पढ़ाई या किताबों पर धन खर्च करना शुभ रहेगा। अगर आप लोन के लिए अप्लाई करना चाहती हैं, तो आज का दिन पेपरवर्क के लिए ठीक है, लेकिन फाइनल डिसीजन सोच-समझकर लें।
उपाय: आज किसी कन्या को सफेद वस्त्र या रुमाल दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं को पेट और कमर का ध्यान रखना चाहिए। 6ठा भाव पेट की बीमारियों का होता है, इसलिए आज बाहर का खाना या ज्यादा मीठा खाने से बचें, इन्फेक्शन हो सकता है। मीन राशि का चंद्रमा है, इसलिए सर्दी-जुकाम या कफ की शिकायत भी हो सकती है। आज अपनी रूटीन को बिगड़ने न दें और समय पर सोएं।
उपाय: रात को सोने से पहले बेडरूम में कपूर जलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।