Sun Feb 15, 2026 | Updated 12:21 PM IST
aaj ka tula rashifal 22 january

Aaj Ka Tula Rashifal 22 January 2026: आज आपको रिश्तों और काम के बीच बनाना होगा संतुलन, जानें कैसा रहेगा तुला राशि का पूरा दिन

आज तुला राशि की महिलाओं के लिए दिन फैसलों और रिश्तों के बीच संतुलन का रहेगा। आप हर पहलू पर सोचेंगी, लेकिन यह आदत आपको कन्फ्यूज़ कर सकती है। सबको खुश रखने की कोशिश में खुद को नज़रअंदाज़ करना ठीक नहीं है। आज खुद की जरूरतों  को समझना और स्पष्ट निर्णय लेना जरूरी रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 08:01 IST

Libra Horoscope Today, 22 January 2026: 22 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए मानसिक उलझन और निर्णयों की परीक्षा वाला रहेगा। आज आप हर बात को दोनों पहलुओं से देखेंगी, लेकिन यह आदत आपको कन्फ्यूज़ भी कर सकती है। चंद्रमा की स्थिति बता रही है कि आज मन बार-बार बदलेगा और किसी एक नतीजे पर पहुँचना आसान नहीं होगा। आज हर किसी को खुश रखने की कोशिश में खुद को नज़रअंदाज़ करना समझदारी नहीं है। अगर आपने आज भी सिर्फ दूसरों की सुविधा देखी, तो शाम तक थकान और झुंझलाहट दोनों महसूस होंगी।

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज तुला राशि की महिलाओं को साफ़ कम्युनिकेशन की ज़रूरत है। आप दिल में बहुत कुछ रख लेंगी, लेकिन कहेंगी नहीं और यहीं से गलतफहमियाँ शुरू होंगी। विवाहित महिलाओं के लिए आज पार्टनर  से किसी घरेलू या पैसों से जुड़े विषय पर बहस हो सकती है। बात छोटी होगी, लेकिन टालने से बड़ी बन सकती है। रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं को आज यह महसूस हो सकता है कि वे जितना दे रही हैं, उतना उन्हें वापस नहीं मिल रहा। यह भावना आज आपको अंदर से परेशान कर सकती है। सिंगल महिलाओं के लिए आज कोई बातचीत या मैसेज दिल को छू सकता है, लेकिन  किसी डिसीजन पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
उपाय: आज शाम को माँ लक्ष्मी के सामने गुलाबी फूल अर्पित करें।

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं को संतुलन साधना होगा। आज ऑफिस में आपसे निर्णय लेने की उम्मीद की जाएगी, लेकिन आप खुद ही असमंजस में रह सकती हैं। ध्यान रखें आज टालने की आदत नुकसान करा सकती है। नौकरी कर रही  महिलाओं को आज सीनियर या क्लाइंट के साथ बातचीत को बहुत सोच-समझकर करना होगा। आपकी एक गलत बात  माहौल बिगाड़ सकती है। बिजनेस कर रही महिलाओं के लिए आज पार्टनरशिप से जुड़ा मामला सामने आ सकता है। किसी भी एग्रीमेंट या कमिटमेंट को आज बिना पढ़े साइन न करें।
उपाय: आज काम पर निकलने से पहले अपने पर्स में इलायची रखें।

More For You

libra daily horoscope

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

आर्थिक रूप से आज तुला राशि की महिलाओं को एक्सपेंस और सेविंग्स  के बीच तालमेल बैठाना होगा। आज सौंदर्य, कपड़े, घर की सजावट या खुद पर खर्च करने का मन बनेगा। खर्च गलत नहीं है, लेकिन खर्च की लिमिट ज़रूरी है। आज किसी महिला को पैसों से जुड़ा फैसला लेने में परिवार का दबाव महसूस हो सकता है। इन्वेस्टमेंट  या उधार के मामले में आज खुद की समझ पर भरोसा करें,पुराना पेमेंट मिलने की संभावना है, लेकिन उसके लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
उपाय: आज किसी कन्या को मिठाई या फल दान करें।

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं को कमर, किडनी और हार्मोनल बैलेंस पर ध्यान देना होगा। ज़्यादा देर बैठने या पानी कम पीने से थकान और भारीपन महसूस हो सकता है। आज मानसिक तनाव का असर सीधे शरीर पर दिख सकता है। सिर भारी रहना, चिड़चिड़ापन या नींद की कमी संभव है। आज खुद को थोड़ा स्पेस देना और ज़्यादा लोगों की बातें दिल पर न लेना ज़रूरी है।
उपाय: आज रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएँ।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;