
Libra Horoscope Today, 22 February 2026: 22 फरवरी 2026, रविवार की सुबह तुला राशि की महिलाओं के लिए पार्टनरशिप और पब्लिक इमेज के मामले पर एक बेहद तेज बदलाव का संकेत दे रही है। आज चंद्रमा मीन राशि को छोड़कर आपके ठीक सामने यानी सातवें भाव अग्नि तत्व की मेष राशि में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ ही, चंद्रमा आज मोक्ष और अचानक होने वाली घटनाओं के कारक केतु के अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर रहा है। रविवार का ईगो और केतु की बिना सोचे-समझे रिएक्ट करने वाली ऊर्जा आज आपको हर मामले में बहुत बेबाक और तेज बना देगी। आज का दिन दूसरों के पीछे चलने का नहीं, बल्कि फ्रंट सीट पर बैठकर फैसले लेने का है।
दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों के मामले में आज का यह गोचर रोमांस से ज्यादा क्लैश या किसी अचानक फैसले की तरफ इशारा कर रहा है। सातवां भाव सीधे तौर पर आपके पार्टनर का होता है। मेष राशि की उग्रता और सूर्य-केतु के प्रभाव से आज पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात पर अचानक ईगो की लड़ाई हो सकती है। आज अपनी बात को स्पष्ट रखें, लेकिन अपनी टोन को बिल्कुल नरम रखें। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में आज किसी अजनबी इंसान की इतनी तेज और अचानक एंट्री हो सकती है, जो पहली ही मुलाकात में अपना गहरा प्रभाव छोड़ जाएगा।
उपाय: रविवार की सुबह एक गुलाबी या लाल रंग के कपड़े में 7 दाने गेहूं और थोड़ा सा कपूर बांधकर अपने गद्दे या बेडशीट के नीचे छिपा दें।
कामकाज और प्रोफेशन की दुनिया में आज आपका पब्लिक डीलिंग का हुनर ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। सातवां भाव बिज़नेस कॉन्ट्रैक्ट्स और क्लाइंट्स का होता है। जो महिलाएं अपना खुद का बिजनेस करती हैं, बुटीक चलाती हैं, पीआर , इवेंट्स या वकालत में हैं, आज उनके पास अश्विनी नक्षत्र की रफ्तार से कोई अचानक बड़ा प्रोजेक्ट या डील आ सकती है। आज किसी भी बिजनेस पार्टनर के साथ तीखी बहस करने से बचें। जो भी फैसला लें, वह बहुत ही क्विक और बोल्ड होना चाहिए।
उपाय: घर से काम पर निकलने से पहले थोड़ा सा गुड़ खाकर पानी पिएं ।

आर्थिक मामले पर आज का गोचर आपकी डेली इनकम में एक जबरदस्त उछाल लेकर आ सकता है। सातवां भाव आपकी डेली इनकम और पार्टनरशिप से होने वाले मुनाफे का है। आज किस्मत के बजाय आपकी डील करने की क्षमता आपको मोटा धन लाभ दिलाएगी। केतु की ऊर्जा के कारण आज शेयर मार्केट या किसी अनजान जगह पर पैसा लगाने का अचानक विचार आ सकता है, लेकिन बिना ठोस रिसर्च के आज एक भी रुपया रिस्क में न डालें। किसी भी तरह की कागजी कार्यवाही आज बहुत ध्यान से करें।
उपाय: रविवार के दिन एक कौड़ी लें, उस पर हल्का साकुमकुम या रोली लगाकर अपनी तिजोरी, पर्स या व्यापार के गल्ले में रख दें।
सेहत के लिहाज से आज आपको अपनी कमर के निचले हिस्से,किडनी,,यूरिनरी ट्रैक्ट और शरीररिक की गर्मी का विशेष ध्यान रखना होगा। सातवां भाव नाभि के नीचे के अंगों को कंट्रोल करता है। अग्नि तत्व की भारी गर्मी और सूर्य-केतु के प्रभाव से आज पानी की कमी के कारण यूरिन इन्फेक्शन या कमर में अचानक तेज दर्द उभर सकता है। आज बाहर की तीखी, तली-भुनी और गर्म तासीर वाली चीजों से पूरी तरह परहेज करें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
उपाय: आज सुबह उठकर तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी खाली पेट पिएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।