Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:12 AM IST
aaj ka tula rashifal 19 january

Aaj Ka Tula Rashifal 19 January 2026: आज तुला राशि के लोगों पर घर-परिवार की चिंताएं ही सकती हैं हावी, मन को शांत रखना होगा जरूरी

आज तुला राशि के लोगों का दिन घरेलू जिम्मेदारियों और मानसिक उलझनों से भरा रहेगा। घर-परिवार की चिंताएं हावी हो सकती हैं, इसलिए मन को शांत रखना बहुत जरूरी है। आज अपने काम और घर के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण और धैर्य से आप इन परिस्थितियों को आसानी से संभाल सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 08:05 IST

Libra Horoscope Today, 19 January 2026: 19 जनवरी 2026 का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए घरेलू जिम्मेदारियों और मानसिक उलझनों वाला रह सकता है। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है, जो आपकी राशि से चौथे भाव सुख और माता का भाव का  है। ज्योतिष में चौथे भाव का चंद्रमा कभी-कभी मन की अशांति का कारण बनता है। आज आप काम से ज्यादा घर की बातों को लेकर चिंतित रहेंगी। हो सकता है घर में कोई मरम्मत का काम निकले या परिवार के किसी सदस्य विशेषकर माता जी की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़े। आज आप इमोशनल  रूप से थोड़ी कमजोर महसूस कर सकती हैं, इसलिए खुद को पॉजिटिव लोगों के बीच रखें।

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों में आज का दिन मिली-जुली कमिटमेंट वाला रहेगा। चूंकि आपका ध्यान घरेलू समस्याओं पर ज्यादा है, इसलिए हो सकता है कि आप अपने पार्टनर को आज पर्याप्त समय न दे पाएं। जो महिलाएं विवाहित हैं, घर के क्लेश या तनाव का असर उनके मैरिटल  लाइफ पर पड़ सकता है। आज कोशिश करें कि घर की टेंशन को अपने रिश्ते के बीच न आने दें। पार्टनर से अपनी परेशानी साझा करें, लेकिन उन पर झुंझलाने से बचें। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन किसी नए प्रपोसल  के लिए बहुत अनुकूल नहीं है।
उपाय - आज शिवलिंग पर दूध और जल मिलाकर अभिषेक करे।

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

करियर के नजरिए से आज आपको घर और ऑफिस के बीच बैलेंस  बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। चौथे भाव का चंद्रमा काम में मन कम लगने का संकेत देता है। ऑफिस में आप शारीरिक रूप से मौजूद रहेंगी, लेकिन दिमाग घर की किसी समस्या में उलझा रह सकता है। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं, तो आज काम का दबाव ज्यादा महसूस होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग या इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन कुछ अच्छे अवसर ला सकता है। आज जल्दबाजी में कोई भी प्रोफेशनल निर्णय न लें।
उपाय - आज घर से निकलते समय थोड़ा सा दही खाकर निकलें या चांदी का कोई आभूषण पहनें।

More For You

libra daily horoscope

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलो पर आज तुला राशि की महिलाओं पर आज  खर्चे बढ़ने के आसार हैं। चौथे भाव का चंद्रमा सुख-सुविधाओं और घर के रखरखाव पर खर्च करवाता है। आज आप घर के लिए कोई नया समान, फर्नीचर या व्हीकल  रिपेयर  पर धन खर्च कर सकती हैं। आज जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में इन्वेस्ट  करने से पहले कागजी कार्रवाई अच्छे से जांच लें। आज पैसों को लेकर किसी करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए आर्थिक व्यवहार में पारदर्शिता रखें।
उपाय - आज किसी ज़रूरतमंद महिला को खीर या सफ़ेद मिठाई का दान करें।

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं को छाती  और फेफड़ों का ध्यान रखना चाहिए। सर्दी-जुकाम, कफ या जकड़न की समस्या परेशान कर सकती है। इसके अलावा, आज एंग्जायटी के कारण घबराहट या बेचैनी महसूस हो सकती है। आज ठंडी चीजों से परहेज करें। प्राणायाम करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा
उपाय - आज रात को सोते समय अपने सिरहाने तांबे के लोटे में पानी रखें और सुबह उसे किसी पौधे में डाल दें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;