
Libra Horoscope Today, 17 January 2026: 17 जनवरी 2026, शनिवार को मासिक शिवरात्रि का पवित्र संयोग तुला राशि की महिलाओं के लिए घर-परिवार और करियर में बड़े बदलाव लेकर आया है। आज आपके चौथे भाव में सूर्य और उच्च के मंगल सहित चार ग्रह बैठे हैं। यह स्थिति आपको करियर में तो ऊंचाई देगी, लेकिन घर में थोड़ी अशांति ला सकती है। आज भावनाओं में बहने के बजाय धैर्य से काम लेने का दिन है। वाद - विवाद से बचे।
तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन रिश्तों में थोड़ा कठिन हो सकता है। चौथे भाव में सूर्य और मंगल की युति घर के माहौल को थोड़ा गर्म रख सकती है। विवाहित महिलाओं का पति के साथ किसी घरेलू मुद्दे या प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है, इसलिए आज वाणी पर संयम रखें। साथ ही आज शुक्र भी वहीं हैं, इसलिए शाम तक विवाद सुलझ जायेगा । सिंगल महिलाओं के लिए परिवार के माध्यम से कोई रिश्ता आ सकता है।
उपाय: प्रदोष काल में शिवलिंग पर दही और शहद का लेप करें।
तुला राशि की महिलाओं के लिए करियर की दृष्टि से आज का दिन पावरफुल दिन है। उच्च का मंगल आपके करियर भाव पर सीधी दृष्टि डाल रहा है, जिससे आज कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। अगर आप प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट, इंटीरियर डिजाइनिंग या वर्क फ्रॉम होम करती हैं, तो आज बड़ा बेनिफिट हो सकता है। नौकरी में आज आपको लीडरशिप का रोल मिल सकता है। आज आपके कपिटिटर आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।
उपाय: आज हनुमान जी को चोला चढ़ाएं या 11 बार हनुमान चालीसा पढ़ें।

तुला राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत अच्छा है। चौथे भाव के ग्रह भूमि, भवन या वाहन खरीदने के प्रबल योग बना रहे हैं। आज आप घर की सुख-सुविधाओं या इंटीरियर डेकोरेशन पर पैसे खर्च करेंगी। आज आपको माता पक्ष से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा इन्वेस्ट करें जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है ।
उपाय: आज किसी कन्या को खीर खिलाएं।
तुला राशि की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा सचेत रहने का है। आज ग्रहों के प्रभाव से आपको छाती में जलन, घबराहट या एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। चौथे भाव में सूर्य-मंगल की स्थिति हृदय रोगियों के लिए थोड़ी कष्टकारी हो सकती है, इसलिए आज आप किसी भी तरह का टेंशन बिल्कुल न लें। आज ठंडी चीजों का सेवन करें और मेडिटेशन जरूर करें।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद की मदद करें
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।