Wed Apr 1, 2026 | Updated 11:18 PM IST HZ Awards 2026
aaj ka tula rashifal 17 february 2026

Aaj Ka Tula Rashifal 17 February 2026: मंगलवार को पंचम भाव में धनिष्ठा नक्षत्र का गोचर, धन और बुद्धि में मंगल का अद्भुत चमत्कार; जानें कैसा रहेगा तुला राशि का दिन

आज का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए क्रिएटिविटी, रोमांस और स्मार्ट निर्णयों का खास संगम लेकर आया है। पंचम भाव की सक्रियता से प्रेम, बुद्धि और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक हलचल रहेगी। आपकी सोच तेज और अभिव्यक्ति प्रभावशाली रहेगी, जिससे लोग आसानी से आपकी बात से सहमत होंगे। सही मौके पर लिया गया साहसी फैसला आज बड़ा लाभ दिला सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 06:48 IST

Libra Horoscope Today, 17 February 2026: 17 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए क्रिएटिव पैशन और  रोमांटिक एनर्जी का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव  प्रेम, संतान, बुद्धि, शिक्षा  के भाव  यानी कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। सबसे खास बात यह है कि आज चंद्रमा  धनिष्ठा नक्षत्र में है, जिसका स्वामी मंगल  है. तुला राशि के लिए मंगल दूसरे  और सातवें भाव का स्वामी है। पंचम भाव में धन और विवाह के स्वामी के नक्षत्र का प्रभाव आपके लिए एक बेहतरीन धन योग और  लव योग बना रहा है। आज आपकी बुद्धि बहुत तेज होगी, आपके फैसलों में निडरता होगी और आप अपनी क्रिएटिविटी से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेंगी।

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन  पैशनेट रोमांस और स्ट्रॉन्ग अट्रैक्शन  का है। पंचम भाव प्रेम का है और सातवें भाव का स्वामी मंगल उसे प्रभावित कर रहा है। अगर आप विवाहित हैं, तो आज आपके और पति के बीच का रोमांस एक नई ऊंचाई पर होगा पुराना प्यार फिर से जवां हो जाएगा। दांपत्य जीवन में संतान पक्ष से भी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से आज कोई बहुत ही आकर्षक और ऊर्जावान व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है या आप किसी को बेबाकी से प्रपोज कर सकती हैं।
उपाय: आज के दिन माता पार्वती को गुड़हल का फूल अर्पित करें।

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन  इनोवेटिव आइडियाज और प्रेजेंटेशन का है। तुला राशि के लिए चंद्रमा दशम भाव करियर का स्वामी होकर पंचम  भाव में बैठा है। आज आप अपने काम में  हार्ड वर्क से ज्यादा  स्मार्ट वर्क और क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करेंगी। जो महिलाएं डिजाइनिंग, कला, शिक्षा, शेयर मार्केट, इवेंट मैनेजमेंट या मीडिया के क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन बंपर सफलता वाला है। मंगल आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स  को इतना प्रभावशाली बना देगा कि कोई भी क्लाइंट आपकी बात को टाल नहीं पाएगा।
उपाय: आज किसी धर्म स्थल में माचिस का दान करें।

More For You

यह भी पढ़ें- Tula Rashi Upay 2026: शनि के प्रभाव से तुला राशि के करियर में आ सकती हैं चुनौतियां, ये एक उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत

libra daily horoscope

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलो पर आज स्पेकुलेटिव गेन्स और वेल्थ एक्यूमुलेशन का दिन है। मंगल आपके दूसरे भाव का स्वामी है और धनिष्ठा नक्षत्र को  धन-धान्य का प्रतीक माना जाता है। आज आपको शेयर मार्केट , म्यूचुअल फंड या अपनी किसी पुरानी हॉबी  से अचानक बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आप अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर कोई नई योजना लॉन्च कर रही हैं, तो आज उसमें इन्वेस्ट करने से भविष्य में कई गुना रिटर्न मिलेगा। आज आपकी वाणी   ही आपके लिए धन कमाने का सबसे बड़ा हथियार होगी।
उपाय: किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को लाल पेन और कॉपी दान करें ।

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको अपने  पेट के ऊपरी हिस्से , हार्ट और एसिडिटी  का विशेष ध्यान रखना होगा। पंचम भाव पेट और हृदय का कारक है। मंगल की उग्रता और गर्मी के कारण आज शरीर में पित्त  बढ़ सकता है, जिससे सीने में जलन  अपच या हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए वर्कआउट या डांस करें, लेकिन ज्यादा भारी वजन उठाने से बचें। ज्यादा मसालेदार और गर्म तासीर वाले जंक फूड से आज पूरी तरह परहेज करें।
उपाय:  आज के दिन ताम्बे के लौटे  में जल के साथ गुड़ मिलाकर सूर्य को अर्घ देवें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;