Sun Feb 15, 2026 | Updated 09:06 AM IST
aaj ka tula rashifal 16 januar

Aaj Ka Tula Rashifal 16 January 2026: जनवरी के दूसरे प्रदोष पर शुक्र गृह का मिलेगा आशीर्वाद, सूर्य-मंगल का अंगारक योग बढ़ाएगा गुस्सा; जानें आज का राशिफल

तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सावधानी और समझदारी का संकेत देता है। शुक्र प्रदोष के कारण शुक्र देव की कृपा आपको विशेष रूप से मिलेगी। करियर में उन्नति के योग हैं, लेकिन घरेलू मामलों में तनाव रह सकता है। आज गुस्से और भावनाओं पर नियंत्रण रखना सबसे ज़रूरी रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 08:06 IST

Libra Horoscope Today, 16 January 2026: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए सावधानी बनाये रखने का दिन है। पंचांग के अनुसार आज शुक्र प्रदोष व्रत है। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए यह दिन आपके लिए विशेष फलदायी है। सूर्य और उच्च का मंगल का यह संयोग रूचक महापुरुष योग तो बना रहा है, जिससे घर  के माहौल में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। आज करियर के हिसाब से अच्छा दिन है। गुस्से में कंट्रोल रखना जरुरी है।

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज तुला राशि की महिलाओं को  ठंडे दिमाग से सोचने की जरूरत है। 4थे भाव में सूर्य और मंगल बैठे हैं। छोटी सी बात पर पति या सास के साथ बड़ा झगड़ा हो सकता है। आज आपको लग सकता है की आपकी भावनाओं की कद्र नहीं हो रही। आज घर की बहस को घर के बाहर ही रखें। आज  का दिन लव लाइफ  के लिए अच्छा है। पार्टनर के साथ शॉर्ट ट्रिप या आउटिंग पर जाने से मन हल्का होगा।
उपाय: आज शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं और शिव परिवार की पूजा करें।

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। 4थे भाव में उच्च का मंगल सीधे करियर पर दृष्टि डाल रहा है। यह एक राजयोग है। अगर आप प्रॉपर्टी डीलिंग, रियल एस्टेट, पुलिस, सेना या कंस्ट्रक्शन के बिज़नेस में हैं, तो आज आपको कोई बहुत बड़ी डील मिल सकती है। ऑफिस में आपकी लीडरशिप और काम करने की स्पीड काफी अच्छी रहेगी। जो महिलाएं सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा  है।आज मार्केटिंग और सेल्स वाली महिलाओं को भी लाभ मिलेगा।
उपाय: आज हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

More For You

libra daily horoscope

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन तुला राशि की  महिलाओं के लिए प्रॉपर्टी और वाहन  के लिए महत्वपूर्ण है। आज  भूमि-भवन या नई गाड़ी खरीदने का प्रबल योग बनाता है। आज आप किसी बड़ी संपत्ति में इन्वेस्ट  करने का मन बना सकती हैं। घर की रिपेयरिंग या किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान के खराब होने पर अचानक खर्चा भी हो सकता है। आज आप अपने शौक, ब्यूटी प्रोडक्ट्स या घर की सजावट पर भी दिल खोलकर खर्च करेंगी।
उपाय: आज मां लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं को छाती और हृदय का ध्यान रखना होगा। आज पाप कर्तरी योग होने से सीने में जलन, एसिडिटी, घबराहट या बीपी बढ़ने की समस्या हो सकती है। अगर आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी है, तो आज बिल्कुल भी टेंशन न लें।  चंद्रमा गले में खराश या कंधों में दर्द दे सकता है। आज ठंडी चीजों से रात के समय परहेज करें।
उपाय: आज सफेद गाय को रोटी और थोड़ा सा गुड़ खिलाए।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;