
Libra Horoscope Today, 14 January 2026: 14 जनवरी 2026, बुधवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए घर और परिवार पर फोकस करने का है। पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति का बड़ा त्योहार है। आज सूर्य देव आपकी राशि से 4वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं जो की सुख, माता और वाहन का घर का करक है । ज्योतिष में जब सूर्य 4वें घर में आता है, तो करियर में एक अलग ही चमक लेकर लाता है, लेकिन घर की शांति में थोड़ी भांग कर सकता है। आज चंद्रमा आपके 2वें भाव धन और वाणी में बैठा है। इसके प्रभाव से आज आपको अपनी बातों में मिठास रखनी होगी और परिवार के साथ अच्छा एंजॉय करना होगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज तुला राशि की महिलाओं को थोड़ी शांति बनाये रखने की जरूरत है। सूर्य का 4वें घर में होना घर के माहौल को थोड़ा गुस्सा ला सकता है। हो सकता है कि घर के किसी काम या जिम्मेदारी को लेकर पति से थोड़ी बहस हो जाए। इसलिए गिले-शिकवे भुलाकर परिवार को एकजुट रखें। लव लाइफ में, आज अपने पार्टनर को अपने परिवार से मिलवाने के लिए दिन अच्छा है। 2वें घर का चंद्रमा बता रहा है कि आज आपकी वाणी ही आपके रिश्तों को बनाएगी या बिगाड़ेगी, इसलिए मीठा बोलें।
उपाय: आज किसी सुहागन महिला को सुहाग की सामग्री या तिल के लड्डू दान करें।
करियर के मामले पर आज तुला राशि की महिलाओं का उन्नति वाला है। सूर्य 4वें घर में बैठकर सीधे आपके 10वें भाव करियर को देख रहा है। इसका मतलब है कि ऑफिस में आपकी रुतबा बढ़ेगा। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं या रियल एस्टेट, इंटीरियर डिजाइनिंग या प्रॉपर्टी से जुड़ा बिज़नेस करती हैं, तो आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम की तारीफ होगी। काम का बोझ इतना हो सकता है कि आप किसी के लिए समय कम निकाल पाएं, लेकिन आज की गयी म्हणत भविष्य के लिए शुभ फदायक है ।
उपाय: आज गाय को सफेद तिल और गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन तुला की महिलाओं के काफी अच्छा रहने वाला है। 2वें घर धन भाव में चंद्रमा का होना कैश फ्लो के लिए शुभ है। आज आपको परिवार की तरफ से कोई आर्थिक मदद मिल सकता है। आप घर की रिनोवेशन नई गाड़ी या सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च कर सकती हैं। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रही हैं, तो आज से सूर्य का गोचर इस काम को गति देगा।
उपाय: आज किसी गरीब को चावल, चीनी और दूध का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं को अपनी छाती और गले का ध्यान रखना होगा। 4वें घर का सूर्य कभी-कभी सीने में जलन या बेचैनी दे सकता है, जब आप किसी तरह का स्ट्रेस लेंगी। 2वें घर का चंद्रमा गले में खराश या सर्दी का संकेत दे रहा है। अगर आपको बीपी या हार्ट की समस्या है, तो आज ज्यादा भागदौड़ न करें और आराम करें।
उपाय: आज सूर्य देव को जल चढ़ाएं और पक्षियों को दाना डालें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।