Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:30 PM IST
 aaj ka tula rashifal 13 january

Aaj Ka Tula Rashifal 13 January 2026: आज तुला राशि की महिलाओं को किसी भी काम में शांति बनाए रखने की है जरूरत, जानें आज का राशिफल

आज का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए संतुलन और धैर्य बनाए रखने का संकेत दे रहा है। शुक्र और मंगल की टकराती ऊर्जा के कारण मन थोड़ा अशांत रह सकता है। ऐसे में किसी भी काम में जल्दबाजी या गुस्से से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप शांति और समझदारी से फैसले लेंगी, तो दिन को अपने पक्ष में मोड़ सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 08:05 IST

Libra Horoscope Today, 13 January 2026: 13 जनवरी 2026, मंगलवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए बैलेंस बनाने का  है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज का दिन हनुमान जी का है, जबकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र प्यार और शांति का ग्रह है, और मंगल युद्ध और जोश का। आज ये दोनों ग्रह आपस में टकरा रहे हैं। जिसके प्रभाव से  आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। लोग आपसे तुरंत फैसले मांगेंगे। आज आपको अपनी डिप्लोमेसी  का पूरा इस्तेमाल करना होगा। अगर कोई विवाद हो, तो उसमें उलझने के बजाय मुस्कुराकर निकल जाना ही आज की सबसे बड़ी समझदारी होगी।

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज तुला राशि की महिलाओं को अपने गुस्से को ख़त्म करना  पड़ सकता है। मंगल के असर से आज आपके पार्टनर या घर के किसी सदस्य को गुस्सा आ  सकता है। अब अगर आप भी पलटकर जवाब देंगी, तो बात बिगड़ जाएगी। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति के गुस्से को प्यार से शांत करना होगा। आज बहस में जीतना जरूरी नहीं ह।  लव लाइफ में, आज अपने पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक डेट प्लान कर सकती हैं सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन ठीक-ठाक है, लेकिन किसी ऐसे इंसान से दूर रहें जो बहुत ज्यादा एग्रेसिव  हो।
उपाय: आज शाम को घर के मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं और मिश्री का भोग लगाएं।

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज आपको थोड़ा शांत रहना पड़सकता  है। ऑफिस में आज माहौल थोड़ा गरम रह सकता है।  तुला राशि क्रिएटिविटी पसंद है, लेकिन आज को डेडलाइन का प्रेशर आप पर हावी रहेगा। आज काम में मन कम और घर जाने की जल्दी ज्यादा रहेगी। जो महिलाएं फैशन, इंटीरियर या ब्यूटी इंडस्ट्री में हैं, उनके लिए आज का दिन व्यस्त लेकिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में आज पार्टनरशिप में कोई खटपट न हो, इसका ध्यान रखें।
उपाय: घर से निकलते समय दही-चीनी खाकर निकले।

More For You

libra daily horoscope

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज आपको अपनी शॉपिंग की लत पर काबू रखना होगा। जब तुला राशि वाले तनाव में होते हैं, तो अक्सर शॉपिंग  का सहारा लेते हैं। आज मंगल आपको बिना सोचे-समझे खर्च करवा सकता है। कोई महंगी ड्रेस या परफ्यूम खरीदने से पहले विचार कर  लें। आज दिखावे के चक्कर में बजट बिगाड़ना समझदारी नहीं है। इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन रुकने का है।
उपाय: आज किसी सुहागन महिला को लाल चूड़ियाँ या सुहाग की सामग्री दान करें।

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज आपको अपनी कमर और किडनी का ध्यान रखना है। तुला राशि का असर इन अंगों पर होता है। आज पानी खूब पियें ताकि बॉडी डिटॉक्स होती रहे। मंगल की गर्मी के कारण आज आपको यूरिन इन्फेक्शन या जलन की शिकायत हो सकती है, इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखें। आज ज्यादा हाई हील्स पहनने से बचें, कमर दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;