Wed Apr 1, 2026 | Updated 03:48 PM IST HZ Awards 2026
aaj ka tula rashifal 13 february

Aaj Ka Tula Rashifal 13 February 2026: विजया एकादशी और तीसरे भाव में मूल नक्षत्र, पराक्रम और साहस से मिलेगी बड़ी जीत; जानें तुला राशि का राशिफल

तुला राशि की महिलाओं के लिए 13 फरवरी का दिन साहस, संचार और पहल का दिन साबित हो सकता है। तीसरे भाव में चंद्रमा का गोचर आपके आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति को बढ़ाएगा। विजया एकादशी का संयोग प्रयासों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। जानें आज लव, करियर और धन के मामलों में क्या खास संकेत मिल रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 06:50 IST

Libra Horoscope Today, 13 February 2026: 13 फरवरी 2026, शुक्रवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए  साहस और कार्य का है। आज  विजया एकादशी है और चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव पराक्रम, छोटे भाई-बहन और संचार  में गोचर कर रहा है। साथ ही, चंद्रमा मूल नक्षत्र में है, जिसका स्वामी केतु है। तीसरा भाव मेहनत का है और मूल नक्षत्र  इंटेंसिटी  देता है। आज आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा रहेगी। विजया एकादशी के प्रभाव से आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको विजय मिलेगी। आज आप डरी-सहमी नहीं रहेंगी, बल्कि अपनी बात डंके की चोट पर कहेंगी। आज  शार्ट  ट्रेवल  के योग हैं, जो अचानक बन सकती है। भाई-बहनों के साथ किसी पुरानी बात की   चर्चा हो सकती है।

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन एक्सप्रेसिव है। तीसरा भाव कम्युनिकेशन का है। आज आप अपने दिल की बात बिना घुमाए-फिराए सीधे कह देंगी। अगर आप किसी को प्रपोज करने की सोच रही थीं, तो आज विजया एकादशी का दिन इसके लिए सर्वोत्तम है सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन पति के साथ कहीं घूमने जाने  या लॉन्ग  ड्राइव  का है। मूल नक्षत्र के कारण आज आप पार्टनर के सामने कुछ कड़वे सच भी बोल सकती हैं, लेकिन शुक्र  का दिन होने से अंत में सब मधुर हो जाएगा।
उपाय:आज  सफेद बर्फी या खीर का भोग माता लक्ष्मी को लगाएं।

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन बड़ी सफलता का है। अगर आप मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया, लेखन या कम्युनिकेशन से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मूल नक्षत्र आपको समस्या की तह तक जाने की शक्ति देगा और विजया एकादशी आपको जीत दिलाएगी। आज इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या मीटिंग में आपका परफॉरमेंस  शानदार रहेगा। आज आपके विरोधी आपकी  लॉजिक के सामने टिक नहीं पाएंगे।
उपाय: श्री राम रक्षा स्तोत्र  का पाठ करें।

More For You

यह भी पढ़ें- Tula Rashi Upay 2026: शनि के प्रभाव से तुला राशि के करियर में आ सकती हैं चुनौतियां, ये एक उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत

libra daily horoscope

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलो पर आज  सेल्फ एफर्ट  धन लाभ होगा। तीसरा भाव मेहनत का है, इसलिए आज भाग्य के भरोसे न बैठें। जितनी मेहनत करेंगी, उससे दोगुना फल मिलेगा। आज आप गैजेट्स मोबाइल, लैपटॉप  या इंटरनेट डेटा पर धन खर्च कर सकती हैं। आज ट्रेवल पर भी खर्च होने के योग हैं। भाई-बहनों की मदद करने में धन खर्च हो सकता है, लेकिन यह आपको खुशी देगा।
उपाय:  आज के दिन ॐ श्रीं श्रियै नमः का जाप करें।  

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज तुला राशि की महिलाओं को अपने गले  कंधों और कान का ध्यान रखना होगा। तीसरा भाव इन अंगों का है और मूल नक्षत्र वहां संक्रमण या दर्द दे सकता है। आज गले में खराश या थायराइड की समस्या परेशान कर सकती है। ज्यादा जोर से बोलने या चिल्लाने से बचें। प्राणायाम  आज आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेंगे।
उपाय: आज भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और कलाई पर पीला धागा बांधें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;