Wed Apr 1, 2026 | Updated 02:23 PM IST HZ Awards 2026
aaj ka tula rashifal 07 march 2026

Aaj Ka Tula Rashifal 07 March 2026: समझदारी और गंभीर फैसलों से बढ़ेगा मान-सम्मान, करियर में दिखेगा लीडरशिप का अंदाज; जानें तुला राशि का राशिफल

7 मार्च 2026, शनिवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए सोच-समझकर फैसले लेने और अपनी पर्सनालिटी को मजबूत बनाने का संकेत दे रहा है। आज आपकी मैच्योरिटी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं प्यार, करियर, धन और सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।
Editorial
Updated:- 2026-03-07, 06:25 IST

Libra Horoscope Today, 7 March 2026 : तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी पर्सनालिटी   में एक ठहराव और समझदारी लाने का है। 7 मार्च, शनिवार को चंद्रमा आपकी ही राशि यानी आपके पहले भाव शरीर, सोच और रूप-रंग के घर में ही रहेंगे। कल शुक्रवार की मस्ती और चार्म के बाद, आज शनिवार आपको बहुत ही सीरियस  और प्रैक्टिकल   बनाएगा। आज आप जो भी फैसला लेंगी, लोग आपकी मैच्योरिटी  और समझदारी की जमकर तारीफ करेंगे।

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

दांपत्य जीवन में आज दिखावे या सिर्फ घूमने-फिरने की जगह, एक-दूसरे के साथ बैठकर भविष्य की पक्की बातें करने का दिन है। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई बहुत ही अच्छी और सुलझी हुई एडवाइस देंगी, जिससे उनका तनाव कम होगा और रिश्ते में एक गहरा विश्वास बढ़ेगा। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनका ध्यान आज बाहरी खूबसूरती पर नहीं, बल्कि किसी ऐसे इंसान पर जाएगा जो जीवन में सेटल हो और जिसकी सोच बहुत पक्की व जिम्मेदार हो।
उपाय: आज शाम के समय किसी काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई मीठी रोटी गुड़ वाली रोटी ज रूर खिलाएं।

libra today horoscope

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज आप एक बहुत ही स्ट्रिक्ट और समझदार लीडर की तरह काम करेंगी। पहले भाव का चंद्रमा और शनिवार का दिन आपको काम में कोई भी लापरवाही नहीं करने देगा। ऑफिस में आज आपका पूरा फोकस अपनी पुरानी पेंडिंग फाइलों को निपटाने और काम को परफेक्ट करने पर रहेगा। अगर आप बिजनेस करती हैं, तो आज ग्राहकों के साथ आपकी डीलिंग बहुत ही टू-द-पॉइंट और प्रोफेशनल रहेगी। आज फालतू बातों में अपना समय बिल्कुल बर्बाद न करें।
उपाय: आज के दिन अपनी दाईं कलाई पर एक काला धागा जरूर बांध लें।

More For You

यह भी पढ़ें- Tula Saptahik Rashifal 02-08 March 2026: तुला राशि वाले लोगों को हो सकती है धन हानि, सुखभाव का उच्च मंगल दिलाएगा प्रॉपर्टी में लाभ; जानें कैसा बीतेगा आपका यह सप्ताह?

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

पैसों के मामले में आज का दिन सेल्फ -इन्वेस्टमेंट बहुत सोच-समझकर खर्च करने का है। कल शुक्रवार की तरह आज आप फालतू की शॉपिंग या महंगे शौक पर पैसा बिल्कुल नहीं उड़ाएंगी। आज आपका मन किसी अच्छी हेल्थ पॉलिसी , अपने काम की कोई ट्रेनिंग या किसी लंबे समय तक चलने वाले सुरक्षित फंड में पैसा लगाने का करेगा। आज किसी को उधार देने से बचें और अपने वीकेंड के बजट का कड़ाई से पालन करें।
उपाय: आज अपने पर्स में एक लोहे की छोटी सी कील या काले सूती कपड़े का एक छोटा सा चकोर टुकड़ा जरूर रखें।

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज आपको अपने सिर , बालों और पूरी बॉडी का बहुत ध्यान रखना होगा। पहला भाव पूरे शरीर और सिर का होता है। शनिवार का असर शरीर में भारीपन और आलस लाता है। आज दिनभर काम करने या बहुत ज्यादा गहराई से सोचने के कारण शाम तक हल्का सिरदर्द या शरीर में थकान महसूस हो सकती है। आज खुद को भरपूर आराम दें और अपनी नींद पूरी करने पर सबसे ज्यादा ध्यान दें।
उपाय: आज के दिन नहाने व;इ जल में थोड़ा सा कपूर मिक्स करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;