
Libra Horoscope Today, 05 February 2026: आज का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा असमंजस भरा रह सकता है। आप दिन की शुरुआत में ही महसूस करेंगी कि बहुत सारी बातें एक साथ दिमाग में चल रही हैं। क्या सही है, क्या गलत, किसे हाँ कहें और किसे मना करें यही सोच आपको थका सकती है। आपकी आदत है हर किसी को संतुलन में रखने की, लेकिन आज यही आदत आपको खुद से दूर कर सकती है। आज आप दूसरों की भावनाओं को इतनी अहमियत देंगी कि अपनी जरूरतों को पीछे रख देंगी। बाद में यही बात मन में भारी पड़ सकती है। आज के दिन ध्यान रहे सबको खुश करना आपकी जिम्मेदारी नहीं है। आज मन शांति चाहता है, लेकिन शांति बाहर नहीं, अंदर से आएगी।
प्रेम जीवन में आज तुला राशि की महिलाओं के लिए भावनाएं उलझी हुई रह सकती हैं। विवाहित महिलाएं आज पार्टनर की किसी बात पर असमंजस में रहेंगी। आप तय नहीं कर पाएंगी कि सामने वाला सच में क्या महसूस कर रहा है। आज आपको अंदाज़ा लगाने के बजाय बात करना बेहतर रहेगा। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन बैलेंस बनाने का है। अगर आज आप हर बात में समझौता करती रहेंगी, तो अंदर से खाली महसूस कर सकती हैं। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई फैसला लेने का दिन नहीं है। कोई बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन मन अभी साफ नहीं होगा।
उपाय: आज माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
करियर के क्षेत्र में आज तुला राशि की महिलाओं को डिसीजन लेने में समय लग सकता है। ऑफिस में आपसे ओपिनियन मांगी जा सकती है, लेकिन आप खुद ही कन्फ्यूज़ रहेंगी। ज्यादा देर तक टालना आपकी इमेज को कमजोर कर सकता है, इसलिए जो ठीक लगे वही कहें। जो महिलाएं डिजाइन, फैशन, ब्यूटी, कानून या काउंसलिंग से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन ठीक रहेगा, लेकिन आज कॉन्फिडेंस जरूरी है। बिजनेस करने वाली महिलाओं को आज पार्टनरशिप में साफ बातचीत रखनी चाहिए।
उपाय: काम पर निकलने से पहले सफेद कपड़े या रुमाल अपने पास रखें।

आर्थिक मामलों में आज तुला राशि की महिलाएं को बैलेंस बनाने की कोशिश करेंगी। आज आपका खर्च भी होगा और मन भी चाहेगा कि बचत बनी रहे। आज किसी सुंदर या आराम से जुड़ी चीज़ पर पैसा खर्च हो सकता है। आज किसी के कहने में आकर खर्च करना बाद में पछतावा दे सकता है।
उपाय: आज किसी कन्या को चावल या दूध से बनी चीजें दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं को कमर, किडनी और थकान से जुड़ी सावधानी रखनी चाहिए। आज के दिन लंबे समय तक बैठना या ज्यादा सोचने से शरीर अकड़ा हुआ महसूस हो सकता है। आज मेन्टल इम्बैलेंस का असर शरीर पर दिख सकता है। आज हल्की स्ट्रेचिंग और गहरी सांस लेना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: आज सुबह स्नान के बाद ॐ शुक्राय नमः का 11 बार जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।