
Libra Horoscope Today, 04 February 2026: आज का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा सोचने वाला और थोड़ा समझौते वाला रह सकता है। आपकी राशि का स्वामी शुक्र है, इसलिए आप स्वभाव से चीजों को सुंदर और संतुलित रखना चाहती हैं। लेकिन आज कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं जहाँ आपको दूसरों को खुश रखने और खुद की इच्छा के बीच चुनाव करना पड़े। दिन यह सिखाएगा कि हर बार चुप रहना ही शांति नहीं लाता।आज आप यह महसूस कर सकती हैं कि लोग आपसे उम्मीदें ज्यादा रखने लगे हैं।
बुधवार का दिन होने के कारण मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन यह बेचैनी आपको सही दिशा में सोचने के लिए मजबूर भी करेगी।
प्रेम जीवन में आज तुला राशि की महिलाओं के लिए भावनाओं में उतार-चढ़ाव रह सकता है। अगर आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी के साथ किसी बात पर हल्की नोक-झोंक हो सकती है।
जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज अपेक्षाओं का दिन है। आप चाहेंगी कि सामने वाला आपकी भावनाओं को बिना कहे समझे, लेकिन आज ऐसा होना मुश्किल है। साफ शब्दों में बात करना ज्यादा सही रहेगा।
अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी नए व्यक्ति से बातचीत हो सकती है, लेकिन अभी दिल लगाने से बेहतर है उसे जानना।
उपाय: आज ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।

करियर के क्षेत्र में आज तुला राशि की महिलाओं को समझदारी से काम लेना होगा। ऑफिस में कोई कलीग आपकी बातों का बुरा मान सकता है, इसलिए आज हर बात सोच समझ के करें जो महिलाएं नौकरी बदलने का सोच रही हैं, उनके लिए आज सोचने का दिन है, फैसला लेने का नहीं।
बिजनेस से जुड़ी महिलाओं को आज किसी पार्टनर या ग्राहक के साथ बातचीत में संयम रखना चाहिए। जल्दबाजी में दिया गया वादा बाद में परेशानी बन सकता है।
क्रिएटिव काम करने वाली महिलाओं के लिए आज नए विचार आ सकते हैं, लेकिन उन्हें लागू करने में थोड़ा समय लगेगा।
उपाय: आज काम पर जाने से पहले गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
पैसों के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं को बैलेंस बनाकर चलना होगा। इनकम सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। किसी सामाजिक काम, पारिवारिक जरूरत या सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर खर्च हो सकता है। आज उधार लेने या देने से बचना बेहतर रहेगा। इन्वेस्टमेंट से जुड़ा कोई भी फैसला आज सोच-समझकर लें।
उपाय: आज घर की तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर कपूर जलाएं।
सेहत के मामले में आज तुला राशि की महिलाओं को आज थोड़ा ध्यान देना होगा शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। गर्दन, कमर या पीठ में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। ज्यादा देर एक ही स्थिति में बैठना आज नुकसानदायक हो सकता है।
मानसिक रूप से आज आप दूसरों की बातों को ज्यादा दिल पर ले सकती हैं, जिससे थकान महसूस होगी। खुद के लिए थोड़ा समय निकालना जरूरी है।
उपाय: आज स्नान के पानी में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर स्नान करें और मन शांत रखें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।