Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:42 AM IST
image

Aaj Ka Tula Rashifal 03 January 2026: पौष पूर्णिमा के दिन तुला राशि के रिश्तों की होगी परीक्षा और मानसिक संतुलन रहेगा मजबूत, जानें आज का राशिफल

पौष पूर्णिमा का प्रभाव आज तुला राशि की महिलाओं के जीवन में भावनात्मक स्पष्टता लेकर आएगा। मन में चल रही उलझनें सामने आएंगी, लेकिन आप संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगी। आज का दिन दूसरों की भावनाओं को समझने और रिश्तों में सामंजस्य बैठाने का है। सोच-समझ कर लिया गया हर निर्णय भविष्य की दिशा तय कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-03, 08:12 IST

Libra Horoscope Today, 3 January 2026:आज पौष पूर्णिमा के प्रभाव से तुला राशि की महिलाओं के जीवन में अंदरूनी बातें सामने आने की संभावना है। तुला राशि का स्वभाव सौंदर्य और सामंजस्यपूर्ण होता है। आज का दिन आपको दूसरों की खुशियों के बारे में सोचने पर मजबूर करेगा।

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

प्रेम राशिफल के अनुसार, तुला राशि की महिलाओं के जीवन में आज कोई बड़ा निर्णय हो सकता है। आज अपने रिश्ते में शांति बनाए रखना ज़रूरी है। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद वाला रहेगा, इसलिए ज्यादा बोलने से बचें। आज पुरानी बातों को टालना चाहिए और किसी नई बात की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन नर्वस रहेगा। पार्टनर के साथ छोटी-सी बात पर गलतफहमी हो सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई नया रिश्ता आ सकता है या शादी की बात बन सकती है।
उपाय-आज शिव जी के सामने घी का दीपक जलाएं।

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन भ्रम और कन्फ्यूजन से भरा रहेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और काम का दबाव महसूस होगा। आज टीमवर्क बेहद जरूरी है, अकेले काम करना मुश्किल होगा। फैशन डिजाइनिंग और वकालत से जुड़े व्यवसाय में जुड़ी महिलाओं के लिए आज सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।
उपाय-आज शिव जी को गुलाब का फूल अर्पित करें।

libra daily horoscope

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा। आमदनी और खर्च लगभग बराबर रहेंगे। आज कोई बड़ा निवेश हो सकता है। कपड़े या कॉस्मेटिक आइटम पर खर्च अधिक हो सकता है। म्युचुअल फंड में निवेश करना आज फायदेमंद रहेगा।
उपाय-आज घर से निकलते समय केसर का तिलक लगाएं।

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं को आज कमर और किडनी संबंधित समस्याओं से सावधान रहना चाहिए। अधिक से अधिक पानी पिएँ। पुराने रोग उभर सकते हैं। आज दिनभर थकान महसूस हो सकती है, इसलिए सोने की अपेक्षा खुश रहने की कोशिश करें।
उपाय-आज गंगाजल का सेवन अवश्य करें।

More For You

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;