
Libra Horoscope Today, 1 March 2026 : 1 मार्च 2026, रविवार का दिन तुला राशि की महिलाओं के लिए रॉयल स्टेटस और अपने काम से पहचान बनाने का है। आज चंद्रमा आपके दसवें भाव करियर, काम-काज, पिता, रुतबा, और बॉस के भाव यानी अपनी ही कर्क राशि में बैठा है। रविवार की छुट्टी के बावजूद आज आपका दिमाग अपने काम और तरक्की के नए आइडियाज पर लगा रहेगा। दसवें भाव में अपने ही घर का चंद्रमा आपको एक लीडर बना देगा। आज आप जो भी फैसला लेंगी, वह पत्थर की लकीर साबित होगा और हर कोई आपकी बात मानेगा।
प्यार और दांपत्य जीवन के मामले में आज का दिन पावर कपल वाली फीलिंग लेकर आएगा। दसवां भाव आपके रुतबे का होता है। आज आप और आपके पार्टनर किसी पारिवारिक या सामाजिक मुद्दे पर एक बहुत ही मजबूत और सही फैसला लेंगे। पति-पत्नी के बीच आज बच्चों या भविष्य को लेकर बहुत ही सुलझी हुई बातचीत होगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज अपने काम की जगह, जान-पहचान या किसी ऑफिशियल मीटिंग के जरिए कोई बहुत ही अच्छी पोस्ट वाला रिश्ता मिल सकता है।
उपाय: आज अपने कमरे में कमल का इत्र या रोमं फ्रेशनर यूज़ करें।
नौकरी और काम-धंधे में आज आपका ही राज चलेगा। दसवां भाव करियर का होता है। अपनी ही राशि का चंद्रमा आज आपको ऑफिस या बिजनेस में सबसे आगे रखेगा। अगर आप अपना बुटीक, ब्यूटी पार्लर, कोई ऑनलाइन काम करती हैं या मैनेजमेंट में हैं, तो आज रविवार को भी आपको कोई बहुत बड़ा ऑर्डर या खुशखबरी मिल सकती है। कल ऑफिस में प्रमोशन या किसी बड़ी डील की बात करने के लिए आज की गई प्लानिंग एकदम अचूक रहेगी।
उपाय: काम शुरू करने से पहले या घर से निकलते समय आज वाइट कलर के कपडे पहने।

पैसों के मामले में आज का दिन आपकी मेहनत से कमाई कराने वाला है। दसवां भाव आपके काम से मिलने वाले फल का है। आज प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद या किसी सरकारी काम से आपको अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। आज आप फालतू खर्च करने के बजाय अपने बिजनेस या किसी एफडी या सोना में पैसा लगाना पसंद करेंगी। अगर किसी ने आपके पैसे रोक रखे हैं, तो आज पैसे वापस मिल सकते है।
उपाय: आज के दिन लक्ष्मी जी को सफ़ेद बर्फी अर्पित करें।
सेहत को लेकर आज आपको अपने घुटनों , हड्डियों , जोड़ों का थोड़ा ध्यान रखना होगा। दसवां भाव शरीर में घुटनों और हड्डियों का होता है। ठंडे चंद्रमा की वजह से आज बहुत ज्यादा ठंडे पानी या एसी की सीधी हवा से बचें, वरना घुटनों या जोड़ों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। आज काम के साथ-साथ थोड़ा आराम भी करें और खूब पानी पिएं।
उपाय: आज अर्गला स्त्रोता का पाठ करे या सुने।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।