
Libra Horoscope Today, 1 April 2026 : आज चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में स्थित है और कन्या राशि में गोचर कर रहा है। बारहवां भाव खर्च, विदेश, एकांत, अस्पताल, नींद और अवचेतन मन का भाव होता है। इसलिए आज का दिन बाहर की भागदौड़ का है। आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। छोटी-छोटी चीजों पर पैसा निकल सकता है, इसलिए बजट को लेकर लापरवाही न करें। खासकर ऑनलाइन शॉपिंग या दिखावे के खर्च से बचें। आज आपको यह समझना होगा कि हर चीज तुरंत खरीदना जरूरी नहीं है। मानसिक रूप से आज आप थोड़ी सेंसिटिव रह सकती हैं। पुरानी बातें या किसी की कही हुई बात बार-बार याद आ सकती है।
प्रेम संबंधों में आज दूरी या इमोसनल गैप महसूस हो सकता है। पार्टनर व्यस्त हो सकता है या आप खुद थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकती हैं। इसका मतलब यह नहीं कि रिश्ता कमजोर हो रहा है। बस आज संवाद कम हो सकता है। विवाहित महिलाओं को सलाह है कि शक या भ्रम में आकर कोई बड़ा आरोप न लगाएं। पहले स्पष्ट बात करें। सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी पुराने दोस्त से अचानक संपर्क हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें।
उपाय: आज शाम को सफेद फूल किसी देवी मंदिर में चढ़ाएं।

कामकाज में आज बैकग्राउंड वर्क ज्यादा रहेगा। आप सामने कम दिखेंगी, लेकिन तैयारी और प्लानिंग ज्यादा करेंगी। अगर आप विदेश से जुड़े काम, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, अस्पताल, रिसर्च या आध्यात्मिक क्षेत्र में हैं तो दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में किसी कलीग्स की बात से मन खट्टा हो सकता है, लेकिन जबाब देने से पहले सोचें। हर बात पर जवाब देना जरूरी नहीं होता।
उपाय: कार्यस्थल पर बैठने से पहले एक मिनट आंखें बंद करके गहरी सांस लें।
बारहवें भाव का चंद्रमा खर्च बढ़ाता है। अचानक मेडिकल खर्च, यात्रा खर्च या किसी रिश्तेदार की मदद में पैसा लग सकता है। अगर पहले से सेविंग प्लान है तो उसी पर टिके रहें। आज किसी भी तरह के बड़े इन्वेस्ट से बचें। खासकर बिना रिसर्च के शेयर मार्केट या रिस्क भरे स्कीम में पैसा न लगाएं। जो पैसा जा रहा है, वह शायद जरूरी काम में ही लगेगा, लेकिन नियंत्रण रखना जरूरी है।
उपाय: एक सफेद कपड़े में थोड़े से चावल बांधकर अपनी तिजोरी या अलमारी में रखें।
सेहत के मामले में आज नींद पूरी न होने से थकान महसूस हो सकती है। आंखों और पैरों में दर्द या सूजन की शिकायत हो सकती है। मानसिक रूप से खुद को शांत रखने की जरूरत है। आज के दिन आप बी पी का का पूरा ध्यान रखे। आज किसी भी तरह से बहार का खाना अवॉयड करें।
उपाय: रात को सोने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ करे ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।