aaj ka singh rashifal 08 february

Aaj Ka Singh Rashifal 08 February 2026: आज आपका आत्मसम्मान सबसे ऊपर रहेगा, दिल की बातें भी सुनने की करें कोशिश, जानिए सिंह राशि की महिलाओं का राशिफल

आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए आत्मसम्मान और भावनात्मक जागरूकता का संदेश लेकर आया है। आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी बात रखेंगी, लेकिन दिल की आवाज भी सुनना जरूरी रहेगा। रिश्तों और काम दोनों जगह अपनी वैल्यू को लेकर सजग रहेंगी। आज बाहरी मजबूती के साथ अंदरूनी संतुलन बनाए रखना सबसे अहम होगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-08, 07:30 IST

Leo Horoscope Today, 08 February  2026: आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए बाहर से मजबूत लेकिन अंदर से बहुत जागरूक रहने वाला है। आप आज भी आत्मविश्वास के साथ चलेंगी, फैसले लेंगी और अपनी बात खुलकर रखेंगी, लेकिन मन  में यह सवाल रहेगा कि क्या लोग आपकी कद्र सच में कर रहे हैं या सिर्फ़ आपके मजबूत दिखने की आदत के आदी हो गए हैं। आज आपको यह महसूस हो सकता है कि आप हमेशा आगे रहकर जिम्मेदारी उठाती हैं, लेकिन जब थक जाती हैं, तब कोई साथ नहीं देता । यह एहसास आपको गुस्से से ज्यादा चुप करा सकता है।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज सिंह राशि की महिलाओं के लिए आत्मसम्मान सबसे अहम रहेगा। विवाहित महिलाएं आज लाइफ पार्टनर से यह उम्मीद रखेंगी कि उनकी बात को गंभीरता से सुना जाए। अगर सामने वाला आपको हल्के में लेता दिखा, तो मन तुरंत खिन्न हो सकता है। आज तकरार की वजह प्यार नहीं, इगो हो सकता है। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज के दिन अपने ईगो पर कंट्रोल रखना चाहिए। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई ऐसा व्यक्ति अट्रैक्टिव कर सकता है जो आत्मविश्वासी हो, लेकिन आप यह भी देखना चाहेंगी कि वह आपको कितना सम्मान देता है।
उपाय: आज सूर्य देव को जल अर्पित करें और लाल फूल चढ़ाएं।

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में आज सिंह राशि की महिलाओं को अपनी स्थिति और पहचान को लेकर सजग रहना होगा। नौकरी करने वाली महिलाएं आज चाहेंगी कि उनकी मेहनत साफ़ दिखे और उसे नजरअंदाज न किया जाए। अगर किसी और को क्रेडिट मिलता दिखा, तो मन में खटास हो सकती  है। आज रिस्पांस देने से पहले सोचें । आज मैनेजमेंट, प्रशासन, पॉलिटिक्स, ट्रेनिंग, परफॉर्मेंस या लीडरशिप रोल में काम करने वाली महिलाओं के लिए दिन महत्वपूर्ण है। बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज अपने निर्णय खुद लेने चाहिए, ज्यादा सलाह लेना उलझन बढ़ा सकता है।
उपाय: काम शुरू करने से पहले लाल कपड़े या रुमाल अपने पास रखें।

leo daily horoscope

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज सिंह राशि की महिलाएं खर्च को लेकर थोड़ी उदार रह सकती हैं। आज आपकी आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन आज आप स्टेटस या दिखावे से जुड़ी चीज़ों पर खर्च कर सकती हैं।आज के दिन ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट से बचे आज उधार देने के लिए दिन ठीक नहीं है। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए अच्छा है।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को  लाल दाल का दान करें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज सिंह राशि की महिलाओं को हाई ब्लड प्रेसर , जकड़न और थकान से जुड़ी सावधानी रखनी चाहिए। मानसिक दबाव शरीर में भारीपन या कमजोरी ला सकता है। आज जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और आराम को कमजोरी न समझें। हल्की वॉक या खुली हवा में समय बिताना लाभकारी रहेगा।
उपाय: रात को सोने से पहले गायत्री मंत्र का 11 बार जप करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;