
Libra Horoscope Today, 08 February 2026: फरवरी का यह रविवार तुला राशि की महिलाओं के लिए सोशल और सेल्फ केयर का बेहतरीन मिश्रण लेकर आया है। आप स्वभाव से मिलनसार और संतुलन पसंद करने वाली होती हैं, और आज आप अपनी सोशल लाइफ में काफी एक्टिव रहेंगी। आज किसी पारिवारिक समारोह या दोस्तों के साथ गेट -टुगेदर का प्लान बन सकता है। आपकी डिप्लोमेटिक समझ आज परिवार के किसी विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाएगी। आज आपको इंडीसीवेनेस्स से बचना होगा; जो भी फैसला लें, उस पर अडिग रहें। आज आप अपने घर की सजावट या खुद की ग्रूमिंग पर भी ध्यान देंगी।
तुला राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों में आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। विवाहित महिलाएं आज अपने जीवनसाथी के साथ घर के माहौल को खुशनुमा बनाने की कोशिश करेंगी। पार्टनर की तरफ से आपको कोई प्यारा सा सरप्राइज या गिफ्ट मिल सकता है। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज का दिन अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में बात करने के लिए अच्छा है। सिंगल महिलाओं को आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है, जो उनके वाइब्स से मैच करेगा।
उपाय: बेडरूम में ताजे सफेद फूल रखें इससे रिश्तों में शांति बनी रहेगी।
करियर के लिहाज से, भले ही आज रविवार है, लेकिन तुला राशि की महिलाओं का क्रिएटिव माइंड शांत नहीं बैठेगा। जो महिलाएं फैशन, इंटीरियर डिजाइनिंग, या पब्लिक रिलेशन्स के क्षेत्र में हैं, उन्हें आज अनौपचारिक मुलाकातों से कुछ बेहतरीन ओप्पोर्तुनिटीज़ मिल सकती हैं। आज आप अपनी नेटवर्किंग स्किल्स का भरपूर इस्तेमाल करेंगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने का सोच रही हैं, तो आज का दिन उसकी ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए शुभ है। कल के काम के लिए आज ही करें।
उपाय: घर से निकलते समय या पूजा के समय थोड़ा सा दही-चीनी खाएं।

आर्थिक मामलो पर आज तुला राशि की महिलाओं को थोड़ा स्मार्ट मैनेजमेंट करने की जरूरत है। आप कॉस्मेटिक और लक्ज़री की चीजों की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं, इसलिए आज इम्पुल्सिवे शॉपिंग करने से बचें। आज घर के रिनोवेशन या मेहमाननवाज़ी पर धन खर्च होने के योग हैं। आज आय के स्रोत स्थिर रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो आज उसके वापस मिलने की हल्की संभावना बन सकती है।
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर या सफेद बर्फी का भोग लगाएं और फिर उसे प्रसाद रूप में ग्रहण करें।
तुला राशि की महिलाओं को आज अपनी कमर और किडनी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तुला राशि शरीर के संतुलन और किडनी को नियंत्रित करती है। आज आपको पानी खूब पीना चाहिए ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें। ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठने या हाई हील्स के सैंडल पहनने से आज कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। शाम को हल्का व्यायाम या स्ट्रेचिंग जरूर करें।आज आप बाहरी शांति तो बना लेंगी, लेकिन अंदर ही अंदर किसी बात को लेकर घुट सकती हैं। आज अपनी भावनाओं को दबाएं नहीं, बल्कि किसी विश्वसनीय मित्र से शेयर करें।
उपाय: स्नान करते समय पानी में थोड़ा सा गुलाब जल और कच्चा दूध मिला लें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।