
Gemini Weekly Horoscope , इस सप्ताह चंद्रमा की शुरुआत 26 जनवरी को मेष राशि से होगी। 27 जनवरी को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा और 29 जनवरी के बाद यह आपकी अपनी राशि मिथुन में प्रवेश करेगा। सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में एक साथ होकर एक जटिल योग बना रहे हैं, जो स्वास्थ्य और गुप्त शत्रुओं के प्रति सावधान रहने का संकेत है। राहु कुम्भ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। देवगुरु बृहस्पति आपकी अपनी ही राशि में विराजमान होकर रक्षा कवच का काम कर रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत ग्यारहवें भाव के चंद्रमा से हो रही है, जो मिथुन राशि की महिलाओं के लिए सोशल नेटवर्किंग और आर्थिक लाभ का संकेत है। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मिथुन राशि का सम्पूर्ण राशिफल…
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। 26 और 27 जनवरी को ग्यारहवें भाव का चंद्रमा दोस्तों और सोशल सर्कल में आपकी लोकप्रियता बढ़ाएगा। यदि आप सिंगल हैं, तो किसी समारोह या पार्टी में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। 28 से 30 जनवरी के बीच बारहवें भाव का चंद्रमा और अष्टम भाव के ग्रहों का प्रभाव रिश्तों में गलतफहमी या सीक्रेट रिलेशनशिप की ओर इशारा कर रहा है। पार्टनर के साथ कोई पुरानी बात उखाड़ने से बचें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। विवाहित महिलाओं को ससुराल पक्ष से थोड़ा तनाव मिल सकता है। 29 जनवरी के बाद जब चंद्रमा आपकी राशि में आएगा, तब स्थिति सामान्य होगी और आपसी समझ बढ़ेगी।
करियर के लिहाज मिथुन राशि की महिलाओं को यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। सप्ताह की शुरुआत बेहतरीन रहेगी आपकी मेहनत का फल मिलेगा और कोई रुका हुआ इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है। लेकिन 28 जनवरी के बाद आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अष्टम भाव में मंगल और सूर्य की युति कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ी बाधा या ऑफिस पॉलिटिक्स का कारण बन सकती है। कोई कलीग आपकी पीठ पीछे बात कर सकता है। जो महिलाएं रिसर्च, डाटा एनालिसिस या मेडिकल फील्ड में हैं, उनके लिए यह समय अच्छा है, लेकिन अन्य प्रोफेशनल्स को धैर्य रखना होगा। जल्दबाजी में जॉब बदलने का निर्णय न लें।
आर्थिक मामलो पर मिथुन राशि की महिलाओं की सप्ताह की शुरुआत धमाकेदार होगी। 26-27 जनवरी को इनकम के नए सोर्सेज बन सकते हैं या किसी मित्र की मदद से धन लाभ हो सकता है। यह समय निवेश के प्लान बनाने के लिए उत्तम है। 28 जनवरी से 30 जनवरी के बीच बारहवें भाव का चंद्रमा अचानक खर्चों में वृद्धि करेगा। यह खर्च मेडिकल इमर्जेंसी या घर के किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान के खराब होने के कारण हो सकता है। अष्टम भाव के ग्रह आपको गुप्त धन से लाभ तो दिला सकते हैं, लेकिन शेयर मार्केट या बेटिंग में पैसा लगाने से इस सप्ताह पूरी तरह बचें, नुकसान होने की प्रबल संभावना है।
यह भी पढ़ें- नाग पंचमी पर क्यों की जाती है पीपल और बिल्व वृक्ष की पूजा? जानें इसके महत्व
स्वास्थ्य इस सप्ताह मिथुन राशि की महिलाओं के लिए सबसे सेंसिटिव है। अष्टम भाव में चार ग्रहों की युति पेट, स्किन एलर्जी या हार्मोनल समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है। 26 जनवरी को एनर्जी अच्छी रहेगी, लेकिन 28 से 30 जनवरी के बीच पैरों में दर्द, नींद न आना या आँखों में इन्फेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वाहन चलाते समय या किचन में आग का काम करते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि मंगल चोट-चपेट का योग बना रहा है। 30 जनवरी के बाद गुरु की दृष्टि आपको स्वास्थ्य लाभ देगी और मानसिक शांति प्रदान करेगी।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।